नई दिल्ली, 05 दिसंबर 2025: स्टैंडर्ड एंड पूअर्स (S&P Global Ratings) ने रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की क्रेडिट रेटिंग ‘BBB+’ से बढ़ाकर ‘A-’ कर दी है और आउटलुक स्टेबल रखा है। ग्लोबल रेटिंग एजेंसी के मुताबिक, उपभोक्ता आधारित कारोबार खासतौर पर डिजिटल सर्विसेज और रिटेल से लगातार मजबूत होता कैश फ्लो कंपनी की कमाई को अधिक स्थिर बना रहा है, जिससे रिलायंस की अर्निंग क्वालिटी में सुधार दिख रहा है।
रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 तक रिलायंस के कुल ऑपरेटिंग कैश फ्लो में करीब 60 प्रतिशत योगदान डिजिटल और रिटेल बिजनेस का रहेगा, जबकि शेष 40 प्रतिशत ऑयल-टू-केमिकल्स और ऑयल-गैस से आएगा। इससे साफ है कि कंपनी की कमाई अस्थिर होते हाइड्रोकार्बन कारोबार से हटकर अधिक भरोसेमंद उपभोक्ता क्षेत्रों की ओर बढ़ रही है। रिलायंस का EBITDA वित्त वर्ष 2026 तक ₹1.95 लाख करोड़ तक पहुंच सकता है।
Top Tags