चंडीगढ़ निगम हाउस में BJP कांग्रेस पार्षद में हं/गामा

चंडीगढ़ नगर निगम हाउस की बैठक के शुरू होते ही हंगा/मा हो गया।

बैठक की कार्रवाई पहली बार यूट्यूब पर लाइव है। बैठक शुरू होते ही कांग्रेस पार्षद सचिन गालिब और भारतीय जनता पार्टी के पार्षद सौरभ जोशी के बीच वि/वा/द हो गया।

दरअसल काफी देर से इस बात को लेकर बहस चल रही थी कि मौजूदा सांसद मनीष तिवारी के कार्यक्रमों में जो स्थानीय पार्षद होता है

उसको बुलावा नहीं आता है और ना उसका नाम होता है। खासकर भारतीय जनता पार्टी के जो पार्षद होते हैं उनका नाम नहीं रहता। इस पर सचिन ने आपत्ति दर्ज कराई।

विवाद की वजह मनीष तिवारी को ‘वीकेंड सांसद’ कहना था, जिसके चलते पार्षद आपस में भि/ड़ गए और बैठक में हंगामा हो गया।

इस घटना से निगम की कार्यवाही बाधित हुई और माहौल तना/व/पूर्ण हो गया। पत्थर की प्लेट पर नाम लिखवाने को लेकर वि/वा/द बढ़ गया।

इसके बाद बात 1984 सिख दं/गों तक पहुंच गई। इस दौरान भाजपा पार्षद सौरव जोशी ने सांसद मनीष तिवारी  को घे/र लिया।

उन्होंने सांसद की नेम  प्लेट उठाकर कहा कि सांसद  साहिब रहते कहां है, वह शनिवार रविवार वाले सांसद है, इस पर कांग्रेसी पार्षद सचिन तै/श में आ गए और बात हाथा/पाई तक पहुंच गई।

पार्षदों के सड़क काम पर रिव्यू मीटिंग करेगी नगर निगम

इसके अलावा पार्षद रामचंद्र ने कहा कि उनके वार्ड में सड़को का काम नही हो रहा है। इस पर कमिश्नर अमित कुमार ने कहा कि सभी पार्षदो को 25-25 लाख रुपए के काम करवाने के टैडर लगाने को कहा गया था। वह काम शुरु क्यों नहीं हुए है, इस पर चीफ इंजीनियर सभी पार्षदों से रिव्यू मीटिंग करेंगे।