पंचकूला, 25 नवंबर : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा आगामी धुंध के मौसम को देखते हुए जारी निर्देशों की अनुपालना में आज सचिव, आरटीए पंचकूला हैरतजीत कौर के नेतृत्व में वाहनों पर निःशुल्क रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई । सेक्टर-5 स्थित हैफेड कार्यालय के पीछे वाहनों की पासिंग के दौरान चलाए गए विशेष अभियान में लगभग 150 निजी एवं कमर्शियल वाहनों को रिफ्लेक्टिव टेप लगाई गई, ताकि धुंध के मौसम में वाहनों की विजिबिलिटी बनी रहे और सड़क दुर्घ/टनाओं में कमी लाई जा सके। इस अवसर पर सहायक सचिव आरटीए शम्मी शर्मा, ट्रांसपोर्ट इंस्पेक्टर रेखा, सुभाष चंद्र, रविंद्र तथा ट्रांसपोर्ट सब इंस्पेक्टर मोहित लाकड़ा ने वाहन चालकों को रिफ्लेक्टिव टेप के उपयोग के लाभों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों की पूरी पालना करने का भी आग्रह किया, ताकि सड़क हाद/सों को रोका जा सके।
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा हाल ही में परिवहन विभाग को धुंध के मौसम को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए गए थे। इन्हीं निर्देशों के तहत आरटीए पंचकूला ने यह विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान पूरे सप्ताह जारी रहेगा, जिसके दौरान टोल प्लाज़ा सहित अन्य स्थानों पर भी रिफ्लेक्टिव टेप वितरित की जाएगी
Top Tags