खांबड़ा में बारिश में धंसी सड़क, स्कूल बस फंसी

शहर में दिनभर हुई बारिश ने एक बार फिर सड़क निर्माण कार्यों की हकीकत सामने ला दी है। बतादें खांबड़ा इलाके में खुराना मोबाइल हाउस के पास उस समय बड़ा हादसा होते होते बच गया , जब बच्चों से भरी एक स्कूल बस अचानक सड़क धंसने के कारण बीच रास्ते में फंस गई। बस के फंसते ही बच्चों में चीख-पुकार मच गई और मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला, जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। वही इस घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई ।

इस पर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई , इस मामले को लेकर  बहुजन समाज पार्टी के हलका इंचार्ज मनी मान ने आम आदमी पार्टी की सरकार को घेरा और उनपर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि वार्ड नंबर 39 में करीब दो किलोमीटर तक सड़क की हालत बेहद खराब है, यहां पहले भी कई हादसे हो चुके हैं। मनी मान ने काउंसलर लकी दादरा से सड़क की स्थिति तुरंत सुधारने की मांग की।