भारत के युवाओं को सरकारी नौकरी से विशेष लगाव रहता है इसको लेकर एक बड़ी सूचना आई है अब सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे की ओर से एक शानदार मौका सामने आया है. रेलवे भर्ती बोर्ड ने आइसोलेटेड कैटेगरी के तहत कुल 312 रिक्त पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है.
इस भर्ती में जूनियर ट्रांसलेटर, चीफ लॉ असिस्टेंट, स्टाफ एंड वेलफेयर इंस्पेक्टर सहित कई अहम पद शामिल हैं. आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है और इच्छुक उम्मीदवार 31 जनवरी 2026 तक फॉर्म भर सकते हैं. इस भर्ती में सबसे ज्यादे पद 202 जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर के लिए निर्धारित किये है
योग्यता क्या होनी चाहिए
RRB की इस भर्ती में अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता भी अलग-अलग तय की गई है. जूनियर हिंदी ट्रांसलेटर पद के लिए उम्मीदवार का संबंधित विषय में ग्रेजुएशन होना जरूरी है. वहीं चीफ लॉ असिस्टेंट और पब्लिक प्रॉसिक्यूशन जैसे पदों के लिए अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लॉ की डिग्री होनी चाहिए. इसके अलावा साइंटिफिक असिस्टेंट, लैब असिस्टेंट और अन्य तकनीकी पदों के लिए उम्मीदवारों से विज्ञान विषय में डिग्री या डिप्लोमा मांगा गया है.
आकर्षक वेतन
रेलवे भर्ती बोर्ड में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा. अधिकांश पदों पर नियुक्त अभ्यर्थियों को 35,400 रुपये प्रति माह का वेतन मिलेगा, जबकि चीफ लॉ असिस्टेंट जैसे उच्च पदों पर चयन होने पर उम्मीदवारों को 44,900 रुपये प्रति माह तक सैलरी दी जाएगी. वेतन के अलावा रेलवे अपने कर्मचारियों को अन्य सुविधाए भी देता है जिनमे रेलवे कर्मचारियों को केंद्र सरकार के नियमों के अनुसार महंगाई भत्ता, मकान किराया भत्ता, यात्रा भत्ता और अन्य सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी, जिससे कुल मासिक आय और भी बेहतर हो जाती है।
आवेदन कैसे करें :
सबसे पहले rrbapply.gov.in पर जाएं और “Create an Account” पर क्लिक करें।
रजिस्ट्रेशन करने के बाद लॉगिन करके फॉर्म भरें।
सारे दस्तावेज अपलोड करें और निर्धारित शुल्क जमा करें।
फॉर्म सबमिट करने के बाद उसका प्रिंट आउट निकाल लें।
बतादें रेलवे में सरकारी नौकरी पाने का यह अवसर सीमित समय के लिए है, इसलिए इच्छुक उम्मीदवार जल्द आवेदन करें, और सरकारी नौकरी पाएं
Top Tags