लुधियाना फा/यरिं/ग पर राजा वडिंग ने संसद में उठाए सवाल

लुधियाना से सांसद और पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने लोकसभा मे गो/ली चलाने का मामला उठाया है, बतादें लुधियाना के शादी समारोह में हुई गो/लीबा/री का मामला देश की संसद तक पहुचं गया है। लोकसभा में सासंद वडिंग ने कहा पंजाब में रोजाना रंग/दारी या फि/रौती ना देने की वजह से रोज एक क/त्ल हो रहा है जबकि पंजाब व केंद्र सरकार मूकदर्शक बनकर बैठी है। उन्होंने कहा पंजाब में ड/र का माहौल है हर व्यक्ति को विदेशियों या जेलों से फोन आ रहें है फिरौ/ती मांगी जा रही है। पंजाब का व्यापारी डरा हुआ है।

पंजाब की कानून व्यवस्था पर खड़ा किया सवाल

इसके साथ ही लुधियाना के अंदर दिन के डेढ़ बजे शादी के प्रोग्राम में गैंग/वार का भी जिक्र किया, उन्होंने कहा पंजाब ज/ल रहा है, राजा वडींग ने संसद के अंदर पंजाब की कानून व्यवस्था पर भी सवाल खड़ा किया। उन्होंने कहा गैंग/स्टर अब नेताओँ और अफसरों को भी धम/कियां देने लगें है। उन्होंने लुधियाना शादी समारोह में सरेआम दोनों तरफ से गो/लियां चलाने की बात कही उन्होंने कहा इस  घटना में 2 निर्दोष लोगों की जान चली गई शादी में आएं लोगों ने टेबल के नीचे झुक कर अपनी जा/न बचाई। उन्होंने कहा अकाली दल ने तरनतारन उपचुनाव में गैं/गस्ट/र के रिश्तेदार को टिकट दे दी, वही गैं/गस्ट/र वोट लेने के लिए सरपंचो को ध/मका रहें है, उन्होंने गृहमंत्री अमित शाह से पंजाब की सुरक्षा को लेकर गुजारिश की।