पंजाब के लिए केंद्र दो प्रमुख रेल परियोजनाओं की घोषणा करने जा रहा है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने मोहाली-राजपुरा रेल लिंक के शुरू होने की घोषणा की है, जो लंबित एक मांग थी, इसके साथ ही वह फिरोजपुर-नयी दिल्ली वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने की भी घोषणा करेंगे, जिसे इसी सप्ताह हरी झंडी दिखाई जाएगी। यह ट्रेन बुधवार को छोड़कर पूरे सप्ताह चलेगी। बतादें मोहाली-राजपुरा रेल लिंक आखिरकार शुरू होने जा रहा है। यह चंडीगढ़ को मालवा क्षेत्र- राजपुरा, पटियाला, संगरूर आदि से जोड़ेगा। फिरोजपुर से नयी दिल्ली तक वंदे भारत ट्रेन पूरे मालवा क्षेत्र को दिल्ली से भी जोड़ेगी। यह ट्रेन फिरोजपुर से बठिंडा, धुरी, पटियाला, अंबाला होते हुए नयी दिल्ली तक चलेगी।
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दी जानकारी
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने बताया कि केंद्र सरकार ने राजपुरा-मोहाली रेल लाइन को हरी झंडी दे दी है और इसके लिए 202.99 करोड़ रुपये जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने दी है। केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि यह महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट है। राजपुरा-मोहाली न्यू लाइन 18 किमी की है। यह 443 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट है। यह पूरा एरिया एक तरीके से कैपिटल से डिस्कनेक्टेड था, इसलिए 1960 से डिमांड आ रही थी कि इसको आप डायरेक्टली कनेक्ट करो।
इससे लोगों को मिलेगा सीधा लाभ
Top Tags