राहुल गांधी का सोशल मीडिया तीर – ‘भारतीय कंपनियों को गर्व”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी इन दिनों कोलंबिया के दौरे पर हैं।

 

कोलंबिया में राहुल गांधी ने एक कार्यक्रम के दौरान भारत में लोकतंत्र को लेकर बयान दिया था।

 

जिसे लेकर वह केंद्र की सत्ता पर काबिज राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की अगुवाई कर रही भारतीय जनता पार्टी और आलोचकों के निशाने पर आ गए थे।

 

और उनके खिलाफ जमकर बयानबाजी शुरु कर दिया था लेकिन अब एक बार फिर राहुल गांधी ने अपने पोस्ट पर कुछ ऐसा लिख दिया कि अब बीजेपी के नेताओं का मुहं बंद हो गया

 

 

सोशल मीडिया X पर किया पोस्ट

 

बतादे राहुल ने अब भारतीय कंपनियों को लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया है. राहुल गांधी ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक तस्वीर पोस्ट की है.

 

इस तस्वीर में राहुल गांधी के पीछे बाजाज पल्सर खड़ी दिख रही है.

 

उन्होंने यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि बजाज, हीरो और टीवीएस को कोलंबिया में अच्छा प्रदर्शन करते देखकर गर्व हो रहा है.

 

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में तं/ज भी किया. उन्होंने आगे लिखा कि भारतीय कंपनियां इनोवेशन से जीत सकती हैं.

 

भाई-भतीजावाद से नहीं. यह इस बात को दर्शाता है। लोकसभा में विपक्ष के नेता और उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद राहुल गांधी ने कोलंबिया में भारतीय कंपनियों के काम की तारीफ भी की है.

 

BJP – भारत की छवि खराब करने का आ/रो/प लगाया

 

वहीं  राहुल गांधी के कोलंबिया में दिए गए बयानों को लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी पर विदेश में भारत की छवि खराब करने का आरोप लगाया है

 

BJP सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा कि अच्छा होता अगर उन्होंने भारत के लोगों को विजयादशमी के शुभ अवसर पर शुभकामनाएं दी होतीं, लेकिन वे भारत पर हमला कर रहें हैं वे देश में भी ऐसा ही करतें हैं और विदेश में भी।

 

रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी ने कोलंबिया में बयान दिया है कि भारत में लोकतंत्र नहीं है, लोगों को बोलने की आजादी नहीं है.

 

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने राहुल पर तं/ज कसते हुए कहा कि अगर कोई व्यक्ति देश के विकास, भाजपा, प्रधानमंत्री मोदी को सबसे ज्यादा आजादी से गा/ली देता है,

 

तो वह राहुल गांधी हैं, इसलिए उन्हें देश के खिलाफ बोलने का कोई अधिकार नहीं है. वे भारत और विदेश में निराधार बातें करते हैं.

 

अगर आप (राहुल गांधी) विदेश में भारत का अपमान करेंगे, तो समझ लीजिए कि आपको देश में जो सीटें मिली हैं, वो भी नहीं मिलेंगी. हम उनके बयान की कड़ी निं/दा करते हैं.