बाराबंकी से कांग्रेस सांसद तनुज पुनिया ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कांग्रेस नेता और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी राम मंदिर अयोध्या जा सकते हैं. जबसे यह खबर सामने आई है तब से राजनीति गलियारों से लेकर के साधु-संतों तक चर्चा का विषय बन गया है. तनुज पुनिया के इस घोषणा से एक के बाद एक बयान आने लगे है वहीं अब राहुल गांधी के राम मंदिर आने की खबर के बाद शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी हिंदू नहीं है उनको राम मंदिर में नहीं घुसने दिया जाए. बता दें शंकराचार्य के इस बयान का समर्थन अयोध्या के साधू-संत भी कर रहे हैं.
राहुल गांधी हिंदू नहीं हैं:शंकराचार्य
शंकराचार्य ने कहा कि राहुल गांधी अगर अयोध्या पहुंच जाएं तो भी उन्हें मंदिर नहीं घुसने देना चाहिए, क्योंकि वो हिंदू नहीं हैं. मैं ट्रस्ट के लोगों से ये अपील करता हूं. मैं मंदिर समिति से अपील करता हूं कि उनको मंदिर के भीतर ना घुसने दिया जाए. जो हिंदू धर्म को गाली दे. इसलिए राहुल गांधी किसी भी तरीके से फिट नहीं हैं कि वो मंदिर के भीतर जाएं. वो हिंदू नहीं हैं इसलिए उन्हें मंदिर के भीतर न घुसने दिया जाए. अब इससे यह ही साबित होता है क्या किसी को मंदिर जाने के लिए भी इतनी चुनौतियों का सामना कर पड़ सकता है।
Top Tags