कुरुक्षेत्र पहुंचे राहुल गांधी, “पंजाबी धर्मशाला” में चल रहें ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगे

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज हरियाणा दौैरे पर है,अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन पर एक बार फिर से बुधवार को वीआईपी मूवमेंट दिखाई दी। बुधवार को संसद में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी अपने विमान से एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचे। सुबह 10:20 बजे उनका विमान एयरफोर्स स्टेशन पर पहुंचा था। राहुल गांधी के स्वागत के लिए पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा सहित प्रदेश के सभी कांग्रेस सांसद ने राहुल गांधी का स्वागत किया  । राहुल गांधी ने पहुंचने पर एक-एक राजनेता से मुलाकात की। उन्होंने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा व सांसद वरुण मुलाना से भी कुछ मिनट बात की। इसके बाद राहुल गांधी अंबाला से वाहन के जरिए कुरुक्षेत्र के लिए निकल गए।

राहुल गांधी  आज पंजाबी धर्मशाला में चल रहें संगठन सृजन अभियान के ट्रेनिंग कैंप में हिस्सा लेगे, इसके साथ ही राहुल गांधी हरियाणा औऱ उत्तराखंड के कांग्रेस जिला अध्यक्षों से बातचीत करेंगे, राहुल गांधी शाम को ब्रहृमसरोवर पर आयोजित आरती में भी शामिल होगे इसके बाद वो  दिल्ली के लिए रवाना हो जाएगे। राहुल गांधी की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पुलिस ने कड़े इंतजाम किए है मीडिया को इस कार्यक्रम से दूर रखा गया है, इसके साथ ही सड़को पर बैरिकेड भी लगाएं गये है।