लोकसभा में विपक्ष के नेता और अमेठी के पूर्व सांसद राहुल गांधी ने भीषण ठंड को देखते हुए जरूरतमंदों के लिए कंबल भेजे हैं। जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता इन कंबलों को जरूरतमंदों तक पहुंचाने में जुट गए हैं। ताकि जरुरत मंदो को भीषण ठंड में परेशानी का सामना न करना पड़े। अमेठी से कांग्रेस सांसद किशोरीलाल शर्मा के निर्देश पर जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल की देखरेख में प्रभारी सर्वेश कुमार सिंह ने विधानसभा क्षेत्र तिलोई में कंबल वितरण की शुरुआत की गई।
जानकारी के मुताबित तिलोई के न्याय पंचायत शाहमऊ, ढोढनपुर और अलाईपुर में जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। राहुल गांधी पहले भी इस तरह की जनसेवा कर चुके है, कोरोना काल के दौरान राहुल गांधी ने अमेठी वासियों के लिए खाद्य सामग्री, दवाएं, ऑक्सीजन सिलेंडर और कंसंट्रेटर भिजवाए थे। इसके साथ ही राहुल गांधी ने ठंड से बचाव के लिए कंबल भेजकर एक बार फिर अमेठी से अपना पारिवारिक रिश्ता बरकरार रखने का संदेश दिया है। इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता परमानंद मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष काशी प्रसाद पासी, न्याय पंचायत अध्यक्ष इरशाद खान, सुधांशु प्रताप सिंह और देवीशंकर जी मौजूद रहे।
Top Tags