पंजाब से आम आदमी पार्टी के राज्यसभा चुनाव के लिए उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता ने आज नामांकन भर दिया है। उनके नामांकन के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान, पार्टी के पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा और राज्यसभा छोड़कर मंत्री बने संजीव अरोड़ा भी मौजूद रहे। राजिंदर गुप्ता ट्राईडेंट ग्रुप के अध्यक्ष हैं। बतादें लुधियाना से संजीव अरोड़ा के इस्तीफा देने के बाद यह सीट खाली हुई थी। संजीव अरोड़ा विधानसभा का उपचुनाव लड़ने के बाद अब पंजाब सरकार में उद्योग मंत्री हैं।
संजीव अरोड़ा का कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक था। लेकिन लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा। आम आदमी पार्टी अब तक पंजाब से चार बड़े कारोबारियों को राज्यसभा भेज चुकी है। नामांकन भरने की आखिरी तारीख 13 अक्तूबर है। 24 अक्टूबर को राज्यसभा चुनाव होना है और इसी दिन मतगणना भी होगी। आप उम्मीदवार राजिंदर गुप्ता की जीत पक्की मानी जा रही है। वहीं शिरोमणि अकाली दल, भाजपा और कांग्रेस ने अभी तक अपना कोई प्रत्याशी मैदान में नहीं उतारा है। मौजूदा सियासी समीकरण देखें तो राजेंद्र गुप्ता की जीत तय मानी जा रही है।
पंजाब की कुल 117 विधानसभा सीटों में से विधायक आम आदमी पार्टी के 93, 16 कांग्रेस, 3 शिरोमणि अकाली दल और 2 भाजपा के विघायक हैं। एक सीट बसपा और एक विधयाक आजाद है।
Top Tags