पंजाब सरकार प्रदेश के प्ले-वे स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक समान और आधुनिक पाठ्यक्रम से पढ़ाई करवाएगी । इस पाठ्यक्रम के तहत बच्चों को खेलों और गतिविधियों के माध्यम से पढ़ाई करवाई जाएगी। अब पढ़ाई किताबी नही बल्कि खेल खेल में करवाई जाएगी। इसके साथ ही सभी प्लेवे स्कूलों का रजिस्ट्रेशन भी ऑनलाइन करवाई जाएगी।
पंजाब सरकार ने प्रारंभिक शिक्षा व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए अब आंगनबाड़ी सेंटर से लेकर निजी प्ले वे स्कूलों तक एक समान सिलेबस लागू करने का फैसला किया है। इस फैसले का उद्देश्य 6 साल से कम उम्र के बच्चों को एक जैसी शैक्षणिक और विकासात्मक दिशा देना है।
इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास विभाग ने प्ले वे स्कूलों के रजिस्ट्रेशन को अनिवार्य और आसान बनाने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल भी शुरू कर दिया है। विभाग की मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने बताया कि प्ले वे स्कूलों के पंजीकरण की प्रक्रिया पहले भी शुरू की गई थी, लेकिन निजी स्कूल प्रबंधकों की ओर से इस पर कोई काम नही हुआ।
इसी कारण अब रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को पूरी तरह ऑनलाइन कर दिया गया है, ताकि अधिक से अधिक प्ले वे स्कूल इस दायरे में आ सकें और वो विभाग की निगरानी में रहें।
Top Tags