पंजाब की पुरुष फुटबॉल टीम के चयन के लिए 26 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। ये ट्रायल होशियारपुर जिले के मेहलपुर स्थित फुटबॉल स्पोर्ट्स स्टेडियम में होंगे।

केंद्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं खेल बोर्ड की ओर से 17 से 24 नवंबर 2026 तक गोवा में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज फुटबॉल टूर्नामेंट आयोजित किया जाएगा। इसके लिए पंजाब की टीम चुनी जानी है।

खेल विभाग के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकार के नियमित कर्मचारी, पुलिस बलों, अर्धसैनिक संगठनों, रेलवे सुरक्षा बल तथा अन्य पात्र सरकारी संस्थानों के कर्मचारी ट्रायल में हिस्सा ले सकते हैं। इसके लिए संबंधित विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र (NOC) लेना जरूरी होगा।

हालांकि, अस्थायी, दैनिक वेतन और आकस्मिक कर्मचारियों सहित नियमित सेवा में छह महीने से कम समय पूरा करने वाले नए कर्मचारियों को पात्रता से बाहर रखा गया है।

टूर्नामेंट में भाग लेने के लिए यात्रा, रहने और खाने का खर्च खिलाड़ियों को स्वयं उठाना होगा। इच्छुक पात्र कर्मचारी निर्धारित तारीख और समय पर मेहलपुर फुटबॉल स्टेडियम पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

Related Posts