पंजाब कांग्रेस में इस समय महासंग्राम छिड़ा है। कांग्रेस में एक दूसरे पर ही तनातनी चल रही है। डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के बयानों की वजह से पार्टी के नेता नवजोत कौर को घेरे हुए है वही अब डॉ. नवजोत कौर सिद्धू के पति नवजोत सिंह सिद्धू की भी एंट्री हो गई है। अब नवजोत सिंह सिद्धू ने पार्टी के हाई कमान से संपर्क किया है। उन्होंने प्रियंका गांधी से मिलने के लिए समय भी मांगा है।
बतादें पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग ने डॉ. नवजोत कौर सिद्धू को उनके दिये गए बयानों के वजह से पार्टी से सस्पेंड कर दिया । इसको लेकर मचे बवाल में अब पूर्व प्रदेश प्रधान नवजोत सिद्धू 19 दिसंबर को प्रिंयका गांधी से मुलाकात करेंगे। सिद्धू ने इसके लिए टाइम मांगा था। सिद्धू कल भी दिल्ली पहुचें थे लेकिन उनकी मुलाकात हाईकमान के नेताओं से नही हो पाई थी ।
वही पार्टी के हालात की दिल्ली में मंथन हो रही है। जिसमें भूपेश बघेल और प्रधान राजा वडिंग मौजूद है उनके साथ 2 सहप्रभारी भी है कयास लगाये जा रहे है कि सिद्धू की प्रियंका गाधी से होने वाली मीटिंग को लेकर मामले को संभालने के दांव लगाये जा रहे है।
Top Tags