पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र आज सोमवार को समाप्त हो रहा है।
यह सत्र राज्य में आई भीषण बा/ढ़ और उसके प्रभावों से निपटने के लिए बुलाया गया था।
आज सुबह 11 बजे सेक्टर-37 स्थित आम आदमी पार्टी के मुख्य कार्यालय के पास विशेष विधानसभा सत्र की कार्यवाही शुरू होगी।
पंजाब के आम आदमी पार्टी सरकार के बा/ढ़ पर बुलाए गए विधानसभा के स्पेशल सेशन का आज दूसरा और अंतिम दिन है।
इस दौरान लगभग छह बिल पास किए जाएंगे। इसके साथ पंजाब के पुनर्वास से जुड़े प्रस्ताव पर चर्चा और वोटिंग भी होगी।
बतादें यह प्रस्ताव केंद्र सरकार द्वारा 20 हजार करोड़ की मदद न देने पर केंद्र सरकार के खिलाफ पेश किया जाएगा।
वहीं बीजेपी ने इस सेशन का बायकॉट किया है। इसके बराबर मे भाजपा सेक्टर 37 में एक जनता की विधानसभा करेगीं
जिसमें वह राज्य सरकार के खिलाफ अपनी बातें रखेंगे। सेशन की शुरुआत में पंजाब वित्तीय जिम्मेदारी और बजट प्रबंधन कानून 2003 -24 की उपलब्धियों और खर्च के बारे में बताया जाएगा।
इसके बाद पंजाब के पुनर्वास पर चर्चा शुरु कि जायेगी,विधानसभा के कुल 6 बिल पेश होंगे
सत्र की प्रमुख बातें:
-
पंजाब वित्तीय जिम्मेदारी और बजट प्रबंधन कानून 2003-24 की समीक्षा की जाएगी।
-
राज्य की वित्तीय उपलब्धियों और खर्च का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया जाएगा।
-
बा/ढ़ रा/हत और पुनर्वास प्रस्ताव पर विस्तृत चर्चा और वोटिंग।
-
कुल 6 विधेयक विधानसभा में पेश किए जाएंगे।रिपोर्ट न्यूज पीडिया 24
Top Tags