राष्ट्रपति मुर्मू ने LCH ‘प्रचंड’ में भरी उड़ान..को-पायलट उड़ान भरनें वाली पहली राष्ट्रपति बनी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार सुबह 9.15 बजें राजस्थान में जैसलमेर वायुसेना स्टेशन पर, करीब 10.15 बजें उन्होने स्वदेशी लाइट कॉम्बैट हेलिकॉप्टर LCH  ‘प्रचंड’ से उड़ान भरी. द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली राष्‍ट्रपति हैं, जो लड़ाकू हेलीकॉप्टर में को-पायलट बनी हैं.  इससे पहले राष्ट्रपति मुर्मू ने अंबाला वायुसेना स्टेशन पर राफेल लड़ाकू विमान में उड़ान भरी थी, जिससे वह दो अलग-अलग लड़ाकू विमानों में उड़ान भरने वाली पहली भारतीय राष्ट्रपति बनीं.

 

राष्ट्रपति का कार्यक्रम सुबह 9:15 बजे जैसलमेर एयरफोर्स स्टेशन पहुंची थी जहाँ सेना के अधिकारीयों ने उन्हे हेलिकॉप्टर के बारे में ब्रिफिंग दी थी। सुबह करीब 10.15 बजें ग्रुप कैप्टन N.S बहुआ के साथ उन्होंने उड़ान भऱी। यह उड़ान लगभग 25 मिनट की थी उड़ान के दौरान राष्ट्रपति ने सीमावर्ती क्षेत्रों और पोकरण फील्ड रेंज का हवाई जायजा भी लिया

राष्ट्रपति मुर्मू शुक्रवार शाम को पोकरण फील्ड फायरिंग रेंज में वायुसेना के सबसे बड़े क्षमता प्रदर्शन ‘वायु शक्ति’ में शामिल होंगी. यह कार्यक्रम भारत-पाकिस्तान सीमा के पास आयोजित किया जा रहा है.इसमें वायुसेना के लड़ाकू विमान अपनी मारक क्षमता और सटीक लक्ष्य भेदने के कौशल का प्रदर्शन करेंगे।