“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू” पहुंची अयोध्या राम मंदिर..श्री राम यंत्र की स्थापना की

श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के आमंत्रण पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु अयोध्या पहुंची। राष्ट्रपति मुर्मु राम मंदिर में करीब 11 बजे पहुंची। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक और केशव मौर्य  के साथ अन्य लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर प्रभारी मंत्री सूर्यप्रताप शाही सहित महापौर महांत गिरीशपति त्रिपाठी, नगर विधायक वेदप्रकाश गुप्त, मिल्कीपुर विधायक चंद्रभानु पासवान, रुदौली विधायक रामचंद्र यादव, विधायक अभय सिंह सहित अन्य उपस्थि रहे।

अयोध्या आगमन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने नगर की चाभी सौंपी। उन्होने राम लला के दर्शन किए। राम जन्मभूमि परिसर में पहुंचने पर भी उनका भव्य स्वागत-सत्कार हुआ। वह राम मंदिर के द्वितीय तल पर श्रीरामयंत्र व रामनाम मंदिर की स्थापना के लिए हो रहे पूजन में शामिल हुई, वही राष्ट्रपति ने दूसरे फ्लोर पर बने राम दरबार में श्री राम यंत्र की स्थापना की राष्ट्रपति ने पूरे मंदिर परिसर को भी देखा।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु दोपहर 02:40 बजे एयरपोर्ट के लिए रवाना हो जाएंगी और 03:00 मथुरा के लिए रवाना होगी। शुक्रवार को वो प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी।