PM मोदी की रैलियों से NDA में जोश, “छठ पर्व को यूनेस्को सूची में शामिल करने की घोषणा”

दरभंगा, बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचार अभियान ने जोर पकड़ लिया है.

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी और भारतीय जनता पार्टी  के अध्यक्ष जे पी नड्डा गुरुवार

को बिहार में कई जनसभाएं करेंगे. मोदी मुजफ्फरपुर और सारण जिलों में दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

प्रधानमंत्री ने 24 अक्टूबर को समस्तीपुर और बेगूसराय में रैलियों को संबोधित करके बिहार विधानसभा चुनाव के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के प्रचार अभियान की शुरुआत की थी.

वही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दरभंगा एयरपोर्ट पहुंचे, जहां भाजपा-एनडीए कार्यकर्ताओ ने जमकर स्वागत किया।

बाद में प्रधानमंत्री मुजफ्फरपुर में जनसभा को संबोधित करने निकल गए

दरभंगा एयरपोर्स स्टेशन से हेलीकॉप्टर से मुजफ्फरपुर के लिए हुए रवाना,एयरपोर्स स्टेशन पर भी स्थानीय कार्यकर्ताओं से किया मुलाकात चुनाव पर चर्चा की।

PM  मोदी दोपहर 12:45 बजे छपरा पहुचेंगें

PM  मोदी दोपहर 12:45 बजे छपरा एयरपोर्ट ग्राउंड में चुनावी सभा में जाएंगे।

वहीं राहुल गांधी भी आज दोपहर 12:30 बजे नालंदा और सवा 2 बजे शेखपुरा में चुनावी रैली करेंगे।

पीएम मोदी ने इसी बीच एक्स पर पोस्ट किया कि ‘बिहार के मेरे परिवारजन भाजपा-राजग को प्रचंड जीत दिलाने के लिए खुद चुनाव मैदान में हैं।’

उन्होंने कहा, ‘‘उत्साह के इस माहौल में  पूर्वाह्न करीब 11 बजे मुजफ्फरपुर में और दोपहर बाद 12:45 बजे छपरा में जनता-जनार्दन से संवाद का सौभाग्य मिलेगा।

बतादें  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 दिन में दूसरी बार बिहार दौरे पर आए हैं।

वह मुजफ्फरपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। पीएम अपनी सभा के जरिए कुल 58 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं से एनडीए के प्रत्याशियों के लिए वोट मांग रहे।

पीएम मोदी ने कहा- देश और दुनिया भर में छठ महापर्व मनाया जाता है। हम छठ के गीत सुनते हैं तो भावविभोर हो उठते हैं।

छठी मइया की पूजा में मां की भक्ति है, उनकी पूजा में समता, ममता और सामाजिक समरसता है। छठी मइया की पूजा हमारी सांझी विरासत का उत्सव भी है।

हमारी सरकार का प्रयास भी है कि दुनिया भी इन मूल्यों से सीखे। साथियों, हम छठ महापर्व को मानवता के महापर्व के रूप में, दुनिया की सबसे बड़ी संस्था यूनेस्को है।

“हमारी कोशिश छठ महापर्व का नाम भी यूनेस्को की सूची में दर्ज हो”

हमलोग कोशिश कर रहे हैं कि यूनेस्को की जो विश्व विरासत की सूची है, बड़ी जांच पड़ताल और लंबी प्रक्रिया के बाद बनती है।

हमारी सरकार कोशिश कर रही है कि छठ महापर्व का नाम भी यूनेस्को की सूची में दर्ज हो जाए। इससे हर बिहारी को गर्व होगा।

आरजेडी-कांग्रेस का कुशासन यानी विकास गायब

प्रधानमंत्री ने कहा कि जहां-जहां आरजेडी और कांग्रेस जैसी पार्टियों का राज रहा है। वहां से विकास रूठ जाता है।

क्या ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला कर सकते हैं क्या?

सितंबर में 3 गुना बाइक बिकी

जब जंगलराज होता है तो दम घुटता है। बिहार जीएसटी उत्सव मना रहा है। इससे लोगों के पैसे की बचत हो रही है।

कोई बाइक खरीद रहा है-कोई स्कूटी खरीद रहा है। बिहार के उत्साही लोगों ने इस साल सितंबर में बिहार में डेढ़ लाख बाइक खरीदी है।

जबकि बीते साल सिर्फ 50 हजार बाइक बिकी थीं। यानी नई बाइक भी आ गई और हजारों रुपये भी आ गए।

मोदी ने कहा कि कीमत कम होने से आप खुश हैं कि नहीं हैं?