PM मोदी ने दीपावली पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और सैनिकों के साथ मनाया त्योहार

दीपावली के पावन अवसर पर जहां पूरा देश दीपावली मना रहा था वही इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मुलाकात की है। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रधानमंत्री ने दीपावली की शुभकामनाएं दीं। सोमवार शाम को प्रधानमंत्री मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंचे और  माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। राष्ट्रपति भवन ने अपने आधिकारिक ‘एक्स’ हैंडल से पोस्ट किया, जिसमें लिखा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की और दीपावली की शुभकामनाएं दीं।’

इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन से मिलने पहुंचे। यहां पीएम मोदी ने पूजा-अर्चना भी की। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने ‘X’ पोस्ट में लिखा, ‘उपराष्ट्रपति आवास पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत करने और उनसे मिलकर व दीपावली की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान करके मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई।’

 

 

PM मोदी ने सैनिकों के साथ भी मनाई दिपावली

दिपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री मोदी ने सैनिकों से बातचीत की और कहा कि उन्हें नौसेना कर्मियों के साथ प्रकाश का त्योहार मनाने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा, “आज, एक तरफ मेरे पास अनंत क्षितिज, अनंत आकाश है, और दूसरी तरफ अनंत शक्तियों का प्रतीक यह विशालकाय आईएनएस विक्रांत है। समुद्र के पानी पर सूर्य की किरणों की चमक बहादुर सैनिकों द्वारा जलाए गए दिवाली के दीयों की तरह है।”