PM मोदी ने कैथेड्रल चर्च में मनाया क्रिसमस, दिया एकता का संदेश

देशभऱ में क्रिसमस मनाया धूमधाम से मनाया जा रहा है। भारत में क्रिसमस केवल ईसाई समुदाय तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे विभिन्न धर्मों के लोग मिल-जुलकर एक साथ मनाते हैं। प्रभु यीशु मसीह के जन्मोत्सव के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली स्थित ऐतिहासिक ‘कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्प्शन’ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने न केवल प्रार्थना सभा में शिरकत की, बल्कि देशवासियों को समाज में आपसी मेलजोल और अच्छाई की भावना जगाने का आह्वान भी किया। प्रधानमंत्री का यह दौरा इसी ‘विविधता में एकता’ के विचार को और अधिक मजबूती प्रदान करने वाला बताया जा रहा है।

 

इस विशेष प्रार्थना सभा में दिल्ली और उत्तर भारत के विभिन्न क्षेत्रों से आए ईसाई समुदाय के लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। सभा के दौरान भक्तिपूर्ण वातावरण में क्रिसमस कैरोल्स और भजनों का गान किया गया। इस अवसर पर दिल्ली के बिशप राइट रेवरेंड डॉ. पॉल स्वरूप ने प्रधानमंत्री मोदी के लिए विशेष प्रार्थना की और शांति व सद्भाव का संदेश दिया।

सोशल मीडिया पर साझा किए खास पल, नागरिको को बधाई दी

इससे पहले PM ने क्रिसमस पर नागरिको को बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा सभी को  शांति, करुणा, औऱ आशा से भरे क्रिसमस की शुभकामनाएं। यीशू मसीह की शिक्षाएं हमारे समाज में सदभाव को मजबूत करें।

इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने ‘कैथेड्रल चर्च ऑफ द रिडेम्प्शन’ के  कार्यक्रम की अपनी अनुभूतियों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी साझा किया। उन्होंने लिखा कि इस सभा में “प्यार, शांति और दया का हमेशा रहने वाला संदेश” दिखाई दिया। मोदी ने आशा व्यक्त की कि क्रिसमस की यह पवित्र भावना हमारे समाज में मेलजोल और अच्छाई की नई लहर पैदा करेगी। एक अन्य पोस्ट के माध्यम से उन्होंने वीडियो साझा करते हुए कहा कि क्रिसमस नई उम्मीद और दयालुता का एक जैसा वादा लेकर आता है।