प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अहमदाबाद में जर्मनी के चांसलर फ्रेडरिक मर्ज के साथ द्विपक्षीय बैठक करेंगे। यह बैठक 12 जनवरी को होगी।
बतादें चांसलर मर्ज भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों नेता 25 वर्ष पुरानी रणनीतिक साझेदारी की समीक्षा करेंगे और
व्यापार, रक्षा, तकनीक, शिक्षा तथा हरित विकास जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
इसको लेकर प्रधानमंत्री कार्यालय ने जानकारी दी है कि दोनों नेताओं के बीच 12 जनवरी को गुजरात के अहमदाबाद में एक महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक होगी।
यह बैठक दोनों देशों के कूटनीतिक रिश्तों के लिहाज से बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि हाल ही में भारत और जर्मनी की रणनीतिक साझेदारी ने अपने 25 वर्ष पूरे किए हैं।
PMO के मुताबिक, दोनों नेताओं के बीच होने वाली चर्चा का मुख्य केंद्र व्यापार और निवेश को बढ़ावा देना, प्रौद्योगिकी का आदान-प्रदान और शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाना होगा।
Top Tags