शनिवार को शनिदेव की पूजा का विधान है, हिंदू धर्म में शनिदेव को कर्मफलदाता कहा जाता है। इनकी पूजा शनिवार का दिन करना शुभ फलदायी माना जाता है। इस दिन शनिदेव की पूजा औऱ कुछ टोटके करके आप शनिदोष से छुटकारा पा सकते है। माना जाता है शनिदेव को उड़द का दाल चढाने से शनिदेव प्रसन्न होते है। शास्त्रों के अनुसार, शनिदेव का रंग काला माना जाता है। इसलिए उन्हें काली वस्तुएं जैसे काली उड़द, काले तिल, काला कपड़ा आदि प्रिय हैं। काली उड़द को शनिदोष निवारण का एक प्रभावी उपाय माना जाता है। मान्यता है कि शनिवार के दिन काली उड़द का दान करने से शनिदेव प्रसन्न होते हैं और शनिदोष से मुक्ति मिलती है।
उड़द दाल के टोटके
ऐसा कहा जाता है कि अगर किसी जातक की कुंडली में शनि की स्थिति कमजोर है, तो शनिवार के दिन शनिदेव की पूजा करने से शनिदोष और साढ़ेसाती से छुटकारा मिल सकता है। ज्योतिष शास्त्र में काली उड़द को शनिदेव का प्रिय अन्न माना गया है शनिदोष से छुटकारा पाने के लिए काली उड़द की दाल के चार दानें लें और उसे अपने ऊपर से उल्टे हाथ की ओर उतारें। उस दाने को कौवें को खिला दें। अगर आप ऐसा लगातार शनिवार के दिन करते हैं, तो शनिदोष से छुटकारा मिल सकता है।
काली उ़ड़द की दाल सरसो तेल में डालकर दीपक जलाएं
अगर किसी जातक की कुंडली में साढ़ेसाती या ढैय्या का प्रभाव है, तो सरसो तेल में काली उ़ड़द की दाल डालकर दीपक जलाएं और इसे पीपल के पेड़ के पास रख दें। इससे मनोवांछित फलों की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही कालसर्प दोष से छुटकारा भी मिल सकता है।
उड़द के दो साबुत दाने में थोड़ा सा दही और सिंदूर मिलाकर इसे पीपल के पेड़ के नीचे रखें
शनिवार की शाम को उड़द के दो साबुत दाने में थोड़ा सा दही और सिंदूर मिलाकर इसे पीपल के पेड़ के नीचे रखें. वापस आते समय भूलकर भी पीछे मुड़कर न देखें. ये उपाय लगातार 21 दिनों तक करें. ये टोटका हर तरह की आर्थिक समस्या दूर करता है.
इसके साथ ही अच्छे कर्म करते जाएँ जिससे अच्छे फल आप के जीवन में आएगे और शनिदेव अपनी विशेष कृपा आप पर भी रखेगे।
Top Tags