चंडीगढ़, 17 मार्च – हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री श्याम सिंह राणा ने बताया कि जिन किसानों के बाजरा की एमएसपी पर बिक्री नहीं हुई, ऐसे 1,57,455 किसानों को उनकी निर्धारित राशि वितरित कर दी गई है।
श्री राणा आज हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब दे रहे थे। उन्होंने बताया कि राज्य के जिन किसानों को बाजरा की बिक्री में एमएसपी से कम बाजार मूल्य मिला है ऐसे किसानों को भरपाई के तौर पर इनको 575 रुपये प्रति क्विंटल की दर से राशि का भुगतान किया गया।
उन्होंने यह भी बताया कि किसानों द्वारा पंजीकरण के समय गलत बैंक खाता विवरण प्रस्तुत किए जाने के कारण अभी तक 601 किसानों की राशि का भुगतान लंबित है। किसानों को मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल पर अपने बैंक खाता विवरण सही करने के लिए लगातार संदेश भेजे जा रहे हैं। बैंक खाता विवरण सही होने पर बकाया किसानों को भी भुगतान जारी कर दिया जाएगा। श्री श्याम सिंह राणा ने आगे जानकारी दी कि बाजरा खरीद के लिए 1,58,056 किसानों के 2,24,354 जे-फॉर्म भरे गए।
Top Tags