संसद का शीतकालीन सत्र आज यानी 1 दिसंबर की से शुरु हो रही है और यह शत्र 19 नवंबर तक चलेगा, इसके साथ ही संसद के दोनो सदनों में 15-15 बैठकें होगी ।
इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत भी की।
PM का संबोधन..संसद में ड्रामा नहीं नई पीढिंयों को मिलना चाहिए मौका
उन्होंने कहा साथियों शीतकालीन सत्र सिर्फ एक एक प्रथा नहीं हैं, ये राष्ट्र को प्रगति की ओर तेज गति से ले जाने के जो प्रयास चल रहे हैं, उसमें ऊर्जा भरने का काम ये शीतकालीन सत्र करेगा, ये मेरा विश्वास है।
यहां ड्रामा नहीं डिलिवरी होनी चाहीए, इसके साथ ही उन्होंने विपक्ष पर निशाना भी साधा। पीएम मोदी ने कहा कि ड्रामा करने के लिए बहुत सी जगहें होती हैं।
जिसको करना है करते रहें, लेकिन यहां ड्रामा नहीं, डिलीवरी होनी चाहिए। नारों के लिए भी पूरा देश पड़ा है।
जितने नारे बुलवाने हों, पूरा देश पड़ा है। जहां पराजित होकर आए हो, वहां बोल चुके हो, जहां पराजित होने के लिए जाने वाले हो वहां भी बोल लीजिए।
लेकिन यहां तो नारे नहीं, नीति पर बल देना चाहिए। वो आपकी नीयत होनी चाहिए।
उन्होने कहा संसद का शीतकालीन सत्र केवल एक परंपरा नहीं है यह भारत को विकास के पथ पर ले जाने के प्रयासों में ऊर्जा भरेगा,
बिहार विधानसभा चुनाव में रिकॉर्ड मतदान लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है।
Top Tags