रेल यात्रा करना सबको आरामदायक लगता है,चाहें बड़ा परिवार हो या छोटा यात्रा का आनंद ट्रेन में ही आता है,,लेकिन अब ये यात्रा कुछ नियम भी लेकर आई है,,, अब बड़े और भारी-भरकम सामान के साथ यात्रा करना महंगा साबित होगा. रेलवे, एयरपोर्ट की तरह प्रमुख स्टेशनों पर सामान का वजन करने के लिए इलेक्ट्रॉनिक मशीनें लगा रहा है. हर क्लास के लिए सामान ले जाने की एक तय सीमा होगी. एक से ज्यादा लोग सफर कर रहे हैं तो तय लिमिट प्रति यात्री के अनुसार होगी। जैसे एक व्यक्ति पर 35 किलो की परमिशन है। दो लोग साथ होंगे तो 70 किलो तक का सामान ले जा सकते हैं।आपको बतादें रेलवे ने ट्रेनों में सामान ले जाने के लिए एयरपोर्ट वाला नियम लागू करने का फैसला किया है. विमान की तरह अब ट्रेन में भी तय सीमा ने अधिक लगेज ले जाने पर आपको जुर्माना भरना पड़ेगा. इसका मकसद यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है.
हर क्लास के लिए अलग होगी लिमिट
जैसे कि फर्स्ट क्लास AC कोच में सफर करने वालों के लिए 70 किलोग्राम तक सामान ले जाने की अनुमति होगी. AC सेकंड क्लास के यात्रियों के लिए यह लिमिट 50 किलोग्राम और थर्ड एसी और स्लीपर क्लास के यात्रियों के लिए 40 किलोग्राम तक की लिमिट होगी. वहीं बात करें, जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्रियों की, तो उनके लिए साथ ले जाने वाले सामान का वजन 35 किलोग्राम तक हो सकता है. वहीं एक्सट्रा लगेज पर लगने वाले जुर्माने से रेलवे की कमाई भी होगी. भारतीय रेलवे बड़े-बड़े बदलाव कर रहा है. वेटिंग टिकट से लेकर तत्काल टिकट के नियमों में बड़े बदलाव किए गए हैं. रिजर्वेशन चार्ज का समय बदल दिया गया. टिकट बुकिंग से लेकर ट्रेन में सफर करने के नियमों में बदलाव किए गए हैं. अब यात्रियों के सामानों को लेकर नया नियम लागू हो रहा है .वही अब आप पहले की तरह जितना मर्जी हो उतना सामान अपने साथ नहीं ला सकेंगे. एक टिकट और चार बैग लेकर चलने वाले यात्रियों को अब झटका लगेगा. अक्सर ट्रेन में सफर के दौरान बैगेज को लेकर यात्रियों के बीच विवाद हो जाता है. अब रेलवे ने इस पर नकेल कसने की तैयारी कर ली है. रेलवे ने ट्रेनों में सामान ले जाने के लिए एयरपोर्ट वाला नियम लागू करने का फैसला किया है. विमान की तरह अब ट्रेन में भी तय सीमा ने अधिक लगेज ले जाने पर आपको जुर्माना भरना पड़ेगा. इसका मकसद न केवल यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है, बल्कि यात्रा को और व्यवस्थित बनाने के साथ-साथ रेलवे की आमदनी बढ़ाना है.
इन स्टेशनों से शुरू होगा नया नियम
शुरुआती तौर पर इसकी शुरुआत उत्तर मध्य रेलवे के प्रमुख स्टेशनों जैसे- प्रयागराज जंक्शन, प्रयागराज छिवकी, सूबेदारगंज, कानपुर सेंट्रल, मिर्जापुर, टूंडला, अलीगढ़ जंक्शन, गोविंदपुरी और इटावा से होगी। इन स्टेशनों पर यात्रियों के सामान का वजन किया जाएगा और तय सीमा के अंदर होने पर ही उन्हें स्टेशन में प्रवेश करने दिया जाएगा। रेलवे के इस नियम से जहां कम सामान के साथ यात्रा करने वाले यात्रियों को सुविधा मिलेगी तो वहीं दूसरी तरफ अकसर बड़े परिवार के साथ ज्यादा सामान को लेकर यात्रा करने वाले लोगों को दिक्कतें होंगी। रिपोर्ट न्यूज पिडिया 24
Top Tags