Mandi Medical College नहीं, तमिलनाडु बना धम/की का असली शिकार!

हिमाचल प्रदेश बाढ़ और बारिश से जुझ रहा हैं वही आज प्रधानमंत्री मोदी हिमाचल की स्थिति का जायजा लेने के लिए पहुंचे

 

पीएम नरेंद्र मोदी के दौरे के दिन हिमाचल प्रदेश के दो मेडिकल कॉलेजों को ब/म से उड़ाने की धमकी मिली,

मंडी जिला के नेरचौक स्थित श्री लाल बहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल और मेडिकल कॉलेज चंबा मे ध/म/की भरे ईमेल से हड़कंप मच गया,

आज सुबह कॉलेज प्रबंधन को जब यह धमकी मिली तो उसके बाद प्रशासन और पुलिस को इसकी सूचना दी गई.

पुलिस और प्रशासन की टीमों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर अस्पताल को खाली करवाकर पूरे परिसर की जांच शुरू कर दी है.

 

ब/म निरो/धक दस्ते और डॉग स्क्वायड की टीमें भी मौके पर पहुंच गई हैं और कॉलेज व अस्पताल परिसर में जांच शुरू कर दी गई है.

बतादें जांच पूरी होने तक किसी को भी अस्पताल भवन में प्रवेश की अनुमति नहीं है,

धम/की वाले ईमेल में लिखा गया है कि मेडिकल कॉलेज में तीन ब/म रखे गए हैं और सभी को बाहर निकालो.

मेल में तमिलनाडू की अन्ना यूनिवर्सिटी के छात्रों और पूर्व छात्रों के नाम से जारी किया गया है.

इसमें तमिलनाडु के आरजीजीईसी मेडिकल कॉलेज और सीएम सचिवालय में ब/म विस्फोट की चेतावनी दी गई थी.

 

मंडी मेडिकल कॉलेज नहीं, तमिलानाडु CM ऑफिस और मेडिकल कॉलेज को उ/ड़ा/ने की थी ध/म/की

उधर, पुलिस जांच में पता चला है कि हिमाचल प्रदेश के नेरचौक मेडिकल कॉलेज के लिए यह धम/की भरा मेल नहीं था. केवल प्रबंधन और पुलिस के मेल आईडी पर यह गलती से भेजा गया था.

 

 प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि यह धम/की यहां के लिए नहीं बल्कि तमिलनाडु के सीएम ऑफिस और वहां के एक मेडिकल कॉलेज के लिए दी गई है।

लेकिन यह ईमेल मेडिकल कॉलेज नेरचौक की अधिकारिक ईमेल आईडी पर प्राप्त हुई जिस कारण यहां हड़/कंप मच गया और एहतियात के तौर पर परिसर को खाली करवा दिया गया।

इससे पहले भी मिल चुकी हैं धम/कि/यां, बाद में निकली थी फर्जी

 

बता दें कि इससे पहले भी प्रदेश सचिवालय, हाइकोर्ट, डीसी मंडी के ऑफिस सहित प्रदेश के कई प्रमुख सरकारी संस्थानों को ब/म से उड़ाने की इस तरह की धम/कि/यां मिल चुकी हैं।

सभी जगहों पर एहतिआत के तौर पर प्रशासन द्वारा पूरी जांच पड़ताल करवाई गई और बाद में कुछ भी नहीं मिला था।

अभी तक इस व्यक्ति या गिरोह को नहीं पड़का जा सका है जो इस तरह की ईमेल भेजकर धमकियां दे रहा है, रिपोर्ट न्यूज पीडिया24