चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए नामांकन आज, AAP कांग्रेस से गठबंधन नहीं करेगी

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर, सीनियर डिप्टी और डिप्टी मेयर के लिए आज नामांकन होने हैं। सभी राजनीतिक दल दोपहर बाद नामांकन करेंगे।

इस बार मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर का चुनाव गुप्त मतदान नहीं, बल्कि हाथ उठाकर (शो ऑफ हैंड्स) किया जाएगा। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पिछले दिनों ही इस संबंध में मंजूरी दी थी। दरअसल, चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान पार्षदों की वोटिंग में क्रॉस वोटिंग के अंदेशे और बैलेट पेपर में गड़बड़ी की आशंका के चलते आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के नेता शो ऑफ हैंड्स वोटिंग की मांग कर रहे थे।

वही  अब आम आदमी पार्टी ने अपना अलग रास्ता चुनते हुए इसका ऐलान कर  दिया है कि वो कांग्रेस के साथ कोई गठबंधन नही करेंगे।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के दौरान अक्सर क्रॉस वोटिंग देखने को मिलती आई है। जिससे किसी पार्टी के लिए बाजी किसी भी वक्त पलट जाती है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने अपने सभी 11 पार्षदों को रोपड़ के एक होटल में शिफ्ट कर  दिया है । आज  दोपहर को केवल उन पार्षदो को ही लाया जाएगा जिनकी तरफ से नामाकंन या फिर प्रस्तावित पार्षदों को लाया जाएगा।

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजें तक नामांकन का टाइम तय किया गया है।  आम आदमी पार्टी में योगेश ढींगरा और दमनप्रीत सिंह मेयर पद के लिए मुख्य दावेदार बताए जा रहे हैं। इनमें से कोई एक नाम फाइनल होगा। कांग्रेस ने भी तीनों पदों पर उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। नामाकंन के लिए एक ही दिन मिलेगा ।