पटना : बिहार में मतदान को सिर्फ 6 दिन बाकी बचे हैं. NDA से लेकर महागठबंधन तक सभी पार्टियां चुनाव प्रचार में जुट गई हैं. महागठबंधन ने अपने घोषणा पत्र में बिहार के लोगों से कई बड़े वादे किए हैं. अब एनडीए ने अपना संकल्प पत्र पटना के मौर्या होटल में ‘संकल्प पत्र 2025’ के नाम से घोषणा पत्र जारी किया। इस दौरान सीएम नीतीश और बीजेपी अध्यक्ष समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. मेनिफेस्टो में महिलाओं, बेरोजगारों, युवाओं, महिलाओं, किसानों पर खास फोकस किया गया है हालंकि, घोषणा पत्र जारी होते ही सीएम नीतीश कुमार, मंत्री चिराग पासवान समेत सभी वरिष्ठ नेता चले गए। इसके बाद डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने एनडीए की ओर से घोषणा पत्र के बारे में जानकारी दी।सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार की जनता अब केवल विकास जानती है।
समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश की
एनडीए के घोषणा पत्र में समाज के सभी वर्गों को साधने की कोशिश की गई है. संकल्प पत्र में 1 करोड़ से ज्यादा नौकरियां देने का वादा किया गया है. सम्राट चौधरी ने कहा कि महिला रोजगार के लिए महिलाओं को दो लाख तक की सहायता राशि एनडीए सरकार देगी। साथ 1 करोड़ महिलाओं को लखपति दीदी बनाने का वादा किया गया है. किसानों के लिए हर फसल पर एमएसपी की गारंटी देने का संकलप भी लिया गया है. घोषणा पत्र में महिलाओं, युवाओं, पिछड़ा वर्ग, किसानों और व्यापारियों सभी का ध्यान रखा गया है. बतादें संकल्प पत्र केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, केंद्रीय मंत्री और HAM(S) नेता जीतन राम मांझी, केंद्रीय मंत्री और LJP-रामविलास के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान, आरएलएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और अन्य ने मिलकर NDA का ‘संकल्प पत्र’ जारी किया.
‘न्यू पटना’ में ग्रीनफील्ड शहर और प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप बनाने का वादा
एनडीए के संकल्प पत्र में ‘न्यू पटना’ में ग्रीनफील्ड शहर और प्रमुख शहरों में सैटेलाइट टाउनशिप बनाने का वादा किया गया है. इससे पूरे बिहार की शक्ल बदल सकती है. वहीं, मां जानकी की पवित्र जन्मस्थली को विश्वस्तरीय आध्यात्मिक नगरी ‘सीतापुरम’ के रूप में विकसित करने की योजना है, जिससे पयर्टन को बढ़ावा मिलेगा. पटना के समीप ग्रीनफील्ड अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, साथ ही दरभंगा, पूर्णिया एवं भागलपुर में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने का लक्ष्य रखा गया है. 10 नए शहरों से घरेलू उड़ानें शुरू करने की भी योजना है.
Top Tags