नेशनल डेमोक्रेटिक एलायंस (एनडीए) की पार्लियामेंट्री पार्टी मीटिंग जी.एम.सी. बालयोगी ऑडिटोरियम दिल्ली में हो रही है,,इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एनडीए संसदीय दल की बैठक में शामिल हुए. इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनडीए संसदीय दल की बैठक को संबोधित किया. उन्होंने बैठक में एनडीए उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार सीपी राधाकृष्णन का औपचारिक परिचय कराया..ये बैठक दिल्ली में आयोजित की गई. इसमें लोकसभा और राज्यसभा के सभी एनडीए सांसद उपस्थित थे. आपको बतादें ये बैठक आगामी संसदीय सत्र से पहले की महत्वपूर्ण बैठक मानी जा रही है. इस दौरान पीएम मोदी ने सिंधु जल समझौता पर चर्चा किया. आपको बता दें राधाकृष्णन बुधवार को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं. कयास लगाया जा रहा है, लोकसभा और राज्यसभा के सांसदों वाले निर्वाचक मंडल में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए को स्पष्ट बहुमत प्राप्त है, ऐसे में विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपना उम्मीदवार उतारने और चुनाव लड़ने के संकेत मिलने के बीच राधाकृष्णन की जीत निश्चित है. 67 वर्षीय राधाकृष्णन वर्तमान में वह महाराष्ट्र के राज्यपाल हैं. और वह भाजपा के एक अनुभवी नेता हैं. वही इस मौके पर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधा मोदी ने सिंधु जल समझौता के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि कैसे जवाहरलाल नेहरू ने 1960 में इस समझौते में पाकिस्तान को मदद की. भारत के हिस्से का 80% पानी भी सौंप दिया. उन्होंने बताया कि नेहरू ने इस समझौते के लिए 86 करोड़ रुपये भी दिए, बिना संसद को बताए. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नेहरू की यह निर्णय भारत के हितों के खिलाफ था, क्योंकि इससे भारतीय किसानों को पानी और बिजली से वंचित होना पड़ा. पीएम मोदी ने कहा कि जवाहर लाल नेहरू बाद में इस गलती को स्वीकार किया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. एनडीए के इस मीटिंग में उपराष्ट्रपति के उम्मीदवार राधाकृष्णन को पार्टी के सदस्यों से परिचित कराया गया. आपको बतादें राधाकृष्णन 20 अगस्त को अपना नामांकन दाखिल करेंगे. मोदी ने राधाकृष्णन की सार्वजनिक सेवा और अनुभव की तारीफ की, उम्मीद जताई कि वे उपराष्ट्रपति के रूप में देश की सेवा करेंगे, रिपोर्ट न्यूज पिडिया 24
Top Tags