कुराली स्कूलों में राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान सेमिनार का आयोजन

मोहाली : नगर में सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस मोहाली द्वारा राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा अभियान–2026 के तहत सेमिनारों की श्रृंखला जारी है। इसी कड़ी में आज 20 जनवरी को खालसा सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुराली और ब्रुकफील्ड इंटरनेशनल स्कूल कुराली में सड़क सुरक्षा जागरूकता सेमिनार आयोजित किया गया।

यह सेमिनार वरिष्ठ पुलिस कप्तान जिला एस.ए.एस. नगर हरमनदीप सिंह हंस, IPS तथा कप्तान पुलिस ट्रैफिक नवनीत सिंह माहल, पीपीएस के दिशा-निर्देशों के अंतर्गत आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उप कप्तान पुलिस ट्रैफिक, जिला एस.ए.एस. नगर कर्नल सिंह, पीपीएस ने विशेष रूप से भाग लिया और विद्यार्थियों अध्यापकों तथा स्कूल स्टाफ को संबोधित किया।

सेमिनार के दौरान कर्नल सिंह ने विद्यार्थियों को ट्रैफिक नियमों का पालन करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि नियमों की अनदेखी से न केवल स्वयं का बल्कि अन्य लोगों का भी जान-माल का नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों द्वारा वाहन चलाना कानूनन अपराध है। मोटर वाहन अधिनियम की धारा 199-ए के तहत नाबालिग को वाहन देने वाले अभिभावक या व्यक्ति को तीन वर्ष तक की सजा या 25 हजार रुपये तक का जुर्माना हो सकता है।

उन्होंने श/राब पीकर वाहन चलाने के दुष्परिणामों पर भी प्रकाश डाला और बताया कि धारा 185 के अंतर्गत श/राब के न/शे में वाहन चलाने पर 10,000 रुपये तक का जुर्माना और 6 महीने तक की सजा का प्रावधान है। इसके अतिरिक्त, वाहन के साइलेंसर में अ/वैध संशोधन करने पर 5,000 रुपये जुर्माने का प्रावधान होने की जानकारी भी दी गई।