मोहाली में नगर निगम ने अवैध कब्जों पर कड़ा कदम उठाया

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के सख्त आदेश के बाद नगर निगम मोहाली, पुलिस औऱ गमाडा ने आज  मार्केट्स, घऱो के सामने ग्रीन बेल्ट,फुटपाथ और अन्य जगहो पर किए  गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर  एक्शन शुरु कर दिया  है

यह एक्शन पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट की तरफ से 13 जनवरी को जारी आदेश के बाद शुरु किया  गया है

इस कार्यवाही के बाद नगर निगम को अपनी रिर्पोट हाईकोर्ट में दाखिल करनी है, निगम ने पहले ही इस मामले पर लोगो को वार्निग दी थी कि वे अपने स्तर पर तुरंत अतिक्रमण हटाले।  अब निगम अधिकारिेयों का यह कहना है कि लोगो को यह अतिक्रमण हटाना ही प़ड़ेगा

वही नगर निगम की तरफ से यह एक्शन 7 फेज से शुरु किया गया है। सारी कार्यवाही की विडियों ग्राफी भी करवाई जा रही है।

अधिकारोयों का कहना है अवैध कब्जे से हादसों का डर बना रहता था

जरुरत पडने पर रेस्क्यू वाहन भी मौके पर नही पाते थे लोगो को दिक्कते आ रही थी।