सांसद राघव चड्ढा ने किया ब्लिंकइट डिलीवरी का अनुभव

राघव चड्ढा ने  प्लेटफॉर्म वर्कर्स की जमीनी हकीकत को समझने का प्रयास किया  बतादें AAP सांसद राघव चड्ढा Blinkit के डिलीवरी बॉय की तरह कपड़े पहनकर और स्कूटी चलाकर सामान डिलीवर करते नजर आए. बतादें राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने हाल ही में कुछ समय के लिए अपनी राजनीतिक गतिविधियों से हटकर एक अलग अनुभव लेने का फैसला किया। उन्होंने क्विक-कॉमर्स कंपनी ब्लिंकइट के एक डिलीवरी राइडर की तरह दिन बिताने का फैसला लिया, ताकि गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स की जमीनी हकीकत को करीब से समझ सकें।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X  पर साझा किया वीडियो

राघव चड्ढा ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक छोटा सा टीजर वीडियो साझा किया। इस वीडियो में वे ब्लिंकइट की टी-शर्ट और जैकेट पहने नजर आए। वीडियो में दिखाया गया कि वे एक डिलीवरी राइडर से बैग लेते हैं और फिर स्कूटर पर उसके पीछे बैठकर स्टोर तक जाते हैं।

राघव चड्ढा का कहना था कि आज के समय में क्विक डिलीवरी ऐप्स पर काम करने वाले डिलीवरी पार्टनर बहुत मेहनत करते हैं. वे तेज धूप, बारिश, ठंड और बीच समय पर सामान पहुंचाने की कोशिश करते हैं, लेकिन इसके बावजूद उन्हें कम सैलरी, ज्यादा दबाव और सुरक्षा की कमी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ता हैवही सोशल मीडिया पर कई लोगों ने राघव चड्ढ़ा के इस कदम की खूब तारीफ कि है