अमेरिका और इस्राइल के संयुक्त हमले में ईरान के पूर्व सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौ/त हुई थी, जिसके चलते पश्चिम एशिया में सं/कट सातवें आसमान पर पहुंच गया है, बहरहाल दोनों इस संघर्ष में दोनों तरफ से ताबड़तोड़ हमले जारी है। ईरान के सरकारी टीवी ने उनके बेटे मोजतबा खामेनेई को देश का नया सर्वोच्च नेता घोषित किए जाने की खबर प्रसारित की है। ईरान की संसद के स्पीकर और कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं ने भी मोजतबा के नेतृत्व का स्वागत किया रिपोर्ट में यह भी कहा गया कि मोजतबा खामेनेई मौजूदा युद्ध के दौरान घायल हुए हैं।दूसरी तरफ इजराइल ने धमकी दी थी कि वो खामेनेई के उत्तराधिकारी को भी खत्म कर देंगे।
ईरानी ड्रोन ह/मलों के दहला बहरीन
इस बीच खाड़ी क्षेत्र के कई देशों ने सोमवार सुबह नए हवाई हमलों की सूचना दी. बहरीन में ईरानी ड्रोन हमलों के बाद कम से कम 32 लोग घायल हो गए. कुवैत में एक ड्रोन को मा/र गिराया गया, जबकि कतर की सेना ने एक मिसाइल हमले को रोकने का दावा किया है. वही विश्लेषकों का कहना है कि मोजतबा खामेनेई का सुप्रीम लीडर बनने से यह तय है कि ईरान की सत्ता में कठोर रुख रखने वाला धड़ा पहले से ज्यादा मजबूत हो गया है. माना जा रहा है कि मोजतबा खामेनेई के नेतृत्व में ईरान अयातुल्ला अली खामेनेई की नीति को ही आगे बढ़ाएगा और अमेरिका व इजरायल के खिलाफ अपने रुख को और सख्त रख सकता है.
ईरान और इज।रायल के बीच हालात और ज्यादा गंभीर हो गए हैं। मिडिल ईस्ट में तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। ईरान के सरकारी न्यूज चैनल IRIB के अनुसार, सोमवार को ईरान ने इजरायल की ओर मिसाइलें दागीं। यह हमला उस समय हुआ जब ईरान में अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई को नया सर्वोच्च नेता बनाए जाने की खबर सामने आई थी।
ईरान कभी भी सरेंडर नहीं करेगा
वही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने का यह बयान ईरान को लेकर आया था कि कुछ दिनों के युद्ध के बाद ईरान झुक जाएगा और सरेंडर कर देगा। इसको लेकर ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाकेर कालिबाफ ने कहा कि ईरान कभी भी युद्ध के दबाव में सरेंडर नहीं करेगा। सरकारी समाचार एजेंसी IRNA के अनुसार, उन्होंने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने यह मान कर बड़ी गलती की है कि कुछ दिनों के युद्ध के बाद ईरान झुक जाएगा। कालिबाफ ने कहा कि ईरान के लोग संघर्ष करेंगे, लेकिन किसी भी हालत में समर्पण नहीं करेंगे
Top Tags