पंजाब के युवाओं को सेना में भर्ती होना का बड़ा अवसर मिल गया है। वही मोहाली जिले के युवाओं के लिए क्षेत्रीय सेना में भर्ती का सुनहरा अवसर है। बतादें लालड़ू में लिखित परीक्षा और शारीरिक प्रशिक्षण के लिए कैंप शुरू हो गया है। इसके साथ ही रिटन एग्जाम की तैयारी के लिए कैंप लग गये है। यह कैंप युवाओं को 28 नवंबर 2025 को कालका में होने वाली भर्ती रैली के लिए तैयार करेगा। ट्रेनिंग में भोजन और आवास मुफ्त मिलेगा।
मोहाली जिले के युवाओं के लिए क्षेत्रीय सेना (टेरिटोरियल आर्मी) में भर्ती का सुनहरा अवसर आ गया है। जिला रोजगार केंद्र (सी-पीआईटी) लालड़ू में लिखित परीक्षा की तैयारी, सिखलाना और शारीरिक प्रशिक्षण के लिए कैंप शुरू हो चुका है। युवाओं को यह कैंप सेना में भर्ती के लिए तैयार करेगा, ताकि वह 28 नवंबर 2025 को कालका (हरियाणा) में होने वाली भर्ती रैली में सफल हो सकें।इसके साथ ही कैंप प्रभारी गुरिंदर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि मोहाली जिले के इच्छुक युवा अपने मूल प्रमाण-पत्रों के साथ तुरंत कैंप में पहुंचें। ट्रेनिंग के दौरान भोजन और आवास पूरी तरह मुफ्त प्रदान किया जाएगा। युवाओं को इसका अधिकतम लाभ उठाने की अपील की गई है।
कैंप में दैनिक सिखलाना के साथ फिटनेस ट्रेनिंग और परीक्षा टिप्स दिए जाएंगे। इसके साथ ही गुरिंदर सिंह ने कहा कि यह बड़ा अवसर युवाओं के लिए देश सेवा का मौका है। हम उन्हें पूरी तरह तैयार करेंगे। क्षेत्रीय सेना भारतीय सेना का एक स्वैच्छिक हिस्सा है, जो सिविल जीवन में रहते हुए सैन्य प्रशिक्षण प्रदान करती है।
इसमें आप आवेदन इस प्रकार करें
आवेदन के लिए इन योग्यताओं की जरुरत होगी-उम्मीदवारों को 18-42 वर्ष की आयु होनी चाहिए
उम्मीदवार 10वीं पास और शारीरिक रूप से फिट होना चाहिए।
आवेदन आनलाइन www.joinindianarmy.nic.in पर करें।
कैंप आज से यानि 24 अक्टूबर से शुरू है।
इसके साथ ही कैंप प्रभारी ने बताया कि मोहाली के युवा इस अवसर को न छोड़ें। ट्रेनिंग मुफ्त है, और सफल उम्मीदवारों को सेना में भी प्राथमिकता मिलेगी।
Top Tags