3% बढ़ा DA, दशहरा से पहले मोदी सरकार ने दिया गिफ्ट

फेस्टिव सीजन में केंद्र  की मोदी सरकार ने अपने कर्मचारियों और पेंशनधारकों को दिवाली का तोहफा दे दिया है।

कैबिनेट की बैठक में लिए फैसले के तहत केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधारकों के लिए महंगाई भत्ता को ध्यान मे रखते हुए इसे बढ़ा दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में इससे जुड़े प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बैठक में लिए फैसलों की जानकारी दी।

महंगाई भत्ते को लेकर अब 3 % की बढ़ोतरी की घोषणा की गई है, जिसके बाद महगांई भत्ता कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का 58 %  हो गया है।

केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनधाररकों के लिए यह बढ़ा हुए डीए इस वर्ष के 1 जुलाई से प्रभावी होगा। केंद्र सरकार के इस फैसले से करीब 48 लाख कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनभोगियों को लाभ मिलेगा।

 

महंगाई भत्ते को लेकर बढ़ोतरी का ऐलान फेस्टिव सीजन के दौरान ही होता है

 

इस बढ़ोतरी का करीब 1.15 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगी को फायदा मिला था।

सरकार द्वारा इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता बेसिक सैलरी के 55 प्रतिशत हो गया था।

यह बढ़ोतरी 7वें केंद्रीय वेतन आयोग की सिफारिशों पर तय फॉर्मूले के तहत की गई थी।  

 

महंगाई भत्ते को लेकर 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी की घोषणा के बाद महंगाई भत्ता कर्मचारियों की बेसिक सैलरी का 58 प्रतिशत हो गया है अब इस फैसले से केंद्रिय कर्मचारियों मे खुशी की लहर छा गई है कर्मचारियों को जुलाई, अगस्त और सितंबर की बकाया राशि अक्टूबर की सैलरी के साथ ही दिया जाएगा

इससे सरकारी खजाने पर 10,084 करोड़ रुपये का बोझ पड़ेगा। केंद्र सरकार साल में दो बार सरकारी कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है। रिटायर हो चुके लोगों को महंगाई राहत मिलता