जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड (एसएएसबी) की 50वीं बैठक की अध्यक्षता की जिसमें अमरनाथ मंदिर में यात्रा के दौरान बड़ी बड़ी सुविधाएं, मंदिर पुजारियों औऱ यात्रियों को बेहतर सुविधायें मुहैया करवाए को लेकर चर्चा की गई। जिसमें मंदिर के सुचारू प्रबंधन और तीर्थयात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने, बुनियादी ढांचे के विकास और श्रद्धालुओं के लिए सुविधाओं को बढ़ाने के लिए प्रमुख पहलों पर भी चर्चा की गई। बैठक के दौरान ‘बाबा बर्फानी’ को समर्पित लेजर और साउंड शो के आयोजन को मंजूरी मिली जिसका आयोजन श्रीनगर और जम्मू दोनों स्थानों पर किया जाएगा। इस वर्ष 29 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा के मौके पर प्रथम पूजा कराने का निर्णय लिया गया है ।
श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड ने पंजीकृत यात्रियों, सेवा प्रदाताओं, अधिकारियों, मौसमी श्रमिकों और पुजारियों के लिए दुर्घटना बीमा कवर को 5 लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का निर्णय लिया है। बतादें उप-राज्यपाल मनोज सिन्हा श्री अमरनाथ जी श्राइन बोर्ड के चेयरमैन भी हैं।
विभिन्न बिदुंओं पर की गई चर्चा
बैठक में आगामी तीर्थयात्रा के मौसम की तैयारियों की भी समीक्षा की गई, जिसमें स्वास्थ्य, स्वच्छता और आपदा प्रबंधन प्रोटोकॉल पर ध्यान केंद्रित किया गया, साथ ही यह सुनिश्चित किया गया कि पारंपरिक अनुष्ठान और धार्मिक प्रथाएं सुचारू रूप से संपन्न हों ।बैठक में यात्रा के दौरान मौसम को लेकर भी ध्यान दिया गया, इसके साथ चल रही मंदिर मे परियोजनाएं , यात्रा संबंधी जानकारी का प्रसार, टट्टुओं के लिए बीमा कवर, मौसम का अनुमान लगाने वाला इंफ्रास्ट्रक्चर और सिस्टम, सिक्योरिटी और निगरानी, सर्विस के लिए डिजिटल प्री-पेड सिस्टम, यात्रा के दौरान दोनों रास्तों पर कमजोर हिस्सों पर क्रैश बैरियर और सेफ्टी रेलिंग लगाने और अलग-अलग डिपार्टमेंट द्वारा किए जा रहे अलग-अलग कामों में हुई विकास कार्यों पर चर्चा की गई।
बैठक में श्राइन बोर्ड के सदस्य- स्वामी अवधेशानंद गिरि जी महाराज, प्रोफेसर कैलाश मेहरा साधु, के केशर्मा, केएनराय, मुकेश गर्ग, डॉ. शैलेश रैना, डॉ. सिमरिधि बिंदरू, सुरेश हवारे और प्रोफेसर विश्वमूर्ति शास्त्री ने भाग लिया।
Top Tags