मुंबई : बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र ने आज दुनिया को अलविदा कर दिया। जानकारी के मुताबित धर्मेंद्र 89 साल के थे. धर्मेंद ने दोपहर करीब 1 बजें अपने घर पर अंतिम सांस ली। इसके बाद उनके घर के बाहर एम्बुलेंस पंहुची और पार्ले श्मशान घाट की सिक्योरीटी बढ़ा दी गई। ही-मैन के नाम से मशहूर एक्टर के निध/न से पूरे देश में शो/क की लहर गई . बतादें धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे. वो कुछ दिन मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट भी थे. हालत में कुछ सुधार आने पर उन्हें घर ले जाया गया था. घर से ही धर्मेंद्र का ट्रीटमेंट चल रहा था. वही धर्मेंद्र के निध/न के बाद का उनका अंति/म संस्का/र विले पार्लें श्मशान भूमि में हो रहा है जिसमें बड़े दिग्गज अभिनेता पहुंच रहें है।
अंति/म संस्कार में पहुंच रहें सेलिब्रिटी
धर्मेंद्र की बेटी ईशा देयोल के साथ हेमा मालिनी पंहुच गई है।
अभी कुछ देर पहले सलमान खान, संजय दत्त अभिताभ बच्चन के साथ अभिषेक बच्चन , आमिर खान के साथ कई सेलेब्स पहुंच रहें है।
सोशल मिडिया पर एक्ट्रेस काजोल ने अपने बेटे युग के साथ धर्मेंद्र की फोटो शेयर की और उनहें श्रद्दाजंली दी।
अक्षय कुमार भी विले पार्लें श्मशान भूमि पहुंच चुके है।
PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निध/न पर गहरा शो/क व्यक्त करते हुए कहा, ‘धर्मेंद्र जी का निध/न भारतीय सिनेमा के एक युग का अंत है. वे एक प्रतिष्ठित फिल्मी हस्ती और अद्भुत अभिनेता थे जिन्होंने अपनी हर भूमिका में आकर्षण और गहराई भर दी. उनकी सादगी, विनम्रता और गर्मजोशी ने अनगिनत दिलों को छुआ. इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, मित्रों और असंख्य प्रशंसकों के साथ हैं. ॐ शांति.’
6 दशकों से अधिक समय तक हिंदी सिनेमा पर राज किया
धर्मेंद्र ने छह दशकों से अधिक समय तक हिंदी सिनेमा पर राज किया. उन्होंने अनपढ़, बंदिनी, मेरा गांव मेरा देश, शोले, धरम-वीर, तहलका जैसी सुपरहिट फिल्मों में काम किया. धर्मेंद्र की ऑन-स्क्रीन जोड़ी हेमा मालिनी के साथ बेहद लोकप्रिय रही. धर्मेंद्र को उनकी दमदार एक्टिंग और सादगी के लिए हमेशा याद किया जाएगा.
Top Tags