CM योगी गोरक्षपीठाधीश्वर हैं. मकर संक्रांति के अवसर पर गुरुवार 15 जनवरी को ब्रह्म मुहूर्त में शिवावतार महायोगी गुरु गोरखनाथ को खिचड़ी अर्पित करेंगे. जो लोक आस्था की होगी. इस दौरान सीएम योगी जनमानस की सुख-समृद्धि और कल्याण के लिए मंगलकामना करेंगे.
इसके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मकर संक्रांति के अवसर पर बुधवार को गोरखपुर पहुंचे. जहां उन्होंने गोरखपुर नगर निगम के ‘वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026’ का विमोचन किया. इस अवसर पर सीएम योगी को ‘वेस्ट टू वंडर–कबाड़ से जुगाड़’ की भावना के तहत निर्मित चरखा भेंट किया गया. जो स्वच्छता, नवाचार और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है. इस कार्यक्रम में गोरखपुर के महापौर डॉ मंगलेश कुमार श्रीवास्तव के अलावा नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, अपर नगर आयुक्त दुर्गेश मिश्र करे साथ कई पार्षदों ने भी शिरकत की.
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने स्वच्छ सर्वेक्षण 2024-25 में नगर निगम की उपलब्धियों के लिए महापौर और नगर आयुक्त के अलावा सभी पार्षदों और शहरवासियों को शुभकामनाएं दी. इस दौरान सीएम योगी ने महानगर को गारबेज फ्री सिटी में 7 स्टॉर का हासिल करने का लक्ष्य भी दिया. बता दें कि सीएम योगी ने गोरखपुर नगर निगम के जिस वार्षिक स्वच्छता कैलेंडर 2026 का विमोचन किया उस कैलेंडर में सिर्फ तारीख ही नहीं हैं बल्कि उसमें नगर निगम की उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं के बारे में भी बताया गया है.
गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर में मकर संक्रांति पर लगने वाले विश्व प्रसिद्ध खिचड़ी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा व सहूलियत सुनिश्चित कराने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए है। मुख्यमंत्री ने समूचे मंदिर परिसर में साफ सफाई, सुरक्षा व अन्य सभी सुविधाओं को लेकर जरूरी निर्देश दिए
Top Tags