बठिंडा कोर्ट में कंगना पेश नहीं हुई ,15 दिसंबर को हाजिर होने के आदेश

खबर पंजाब से है भाजपा सासंद कंगना रनोट की आज बठिंडा कोर्ट में होने वाली पेशी आज टल गई।  हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद और बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़ा मानहानि के मामलें आज गुरुवार को पंजाब के बठिंडा में इस केस की सुनवाई हुई, लेकिन कंगना रनौत फिर से अदालत में पेश नहीं हुईं। उनकी ओर से वकील ने अदालत को बताया कि सुरक्षा कारणों के चलते भाजपा सांसद व्यक्तिगत रूप से मौजूद नहीं हो सकीं, इसलिए पेशी से छूट देने की मांग की गई। अदालत ने अब उन्हें 15 दिसंबर को हाजिर होने के आदेश दिए है।

दरअसल बठिंडा की निवासी बेबे महिंदर कौर ने कंगना रनोट के खिलाफ याचिका दायर की थी यह मामला दिल्ली में कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के प्रदर्शन के दौरान का है जब यह याचिका दायर हुई। महिंदर कौर ने यह अरोप लगाया था कि  सोशल मीडिया अकाउंट पर कंगना ने उनके खिलाफ एक पोस्ट में कहा था कि ऐसी महिलाएं धरने पर 100-100 रुपए लेकर आती है। महिंदर  कौर की इसी टिप्पणी पर  मानहानी  का मुकदमा दायर किया गया था।।