इंडिगो के बाद अब रेलवे में भी संकट? लोको पायलट ने दी चेता/वनी

अभी यात्री एयरलाइंस के परेशानीयों से जूझ रहें है, इसी बीच भारतीय रेलवे के लोको पायलट ने भी चेता/वनी दे दी है।भारतीय रेलवे के लोको पायलट अपनी ड्यूटी के घंटों को सीमित करने की मांग कर रहे हैं। वे चाहते हैं कि थकान से बचने और रेल दुर्घटनाओं को रोकने के लिए ऐसा किया जाए। उन्होंने यह मांग इंडिगो में हुए संकट के बाद एयरलाइन पायलटों के लिए सरकार द्वारा बनाए गए नियमों का हवाला देते हुए की है।

AILRSA ने की आलोचना

ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएशन ( AILRSA ) ने केंद्र सरकार के इंडिगो मामले पर रुख की आलोचना की है उन्होंने कहा अगर लोको पायलट अपनी मांग पर अड़ जाते हैं तो इसका असर ट्रेनों पर दिखाई दे सकता है। ऐसा होने पर रेल यात्रियों को भी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है इसको लेकर लोको पायलट अपने काम के घंटे तय करने की मांग पर जोर दे रहे हैं. उनका कहना है कि बिना पर्याप्त आराम के वह हर दिन भारी थकान में ट्रेन चलाते हैं.  जिससे हादसे का खतरा बढ़ जाता है. लोको पायलटों ने सरकार से मांग की है कि उनकी ड्यूटी 6 घंटे तक सीमित की जाए. हर ड्यूटी के बाद 16 घंटे का फिक्स आराम मिले और हफ्ते में निश्चित ऑफ भी तय हो. उनके मुताबिक यह सुरक्षा के लिए जरूरी है. लेकिन अगर बातचीत ठप रही और कर्मचारी आंदोलन पर उतर आए. तो इसका सीधा असर ट्रेनों पर पड़ सकता है. देरी, कैंसिलेशन और शेड्यूल में गड़बड़ियां बढ़ सकती हैं.

ड्यूटी मानव शरीर की क्षमता के हिसाब से तय की जाए : AILRSA

पायलटों का तर्क है कि जब एयरलाइन पायलटों को इंडिगो संकट के बाद सरकार ने सख्त नियमों का सुरक्षा आधार देते हुए मंजूर किया. तो रेलवे को भी इसी तरह की वैज्ञानिक वर्क सिस्टम अपनाना चाहिए. लेकिन अगर इन मांगों के लिए लोगों पायलट प्रदर्शन पर उतर आए तो फिर रेलवे के लिए मुश्किल हो सकती है.  इसको लेकर AILRSA यानी ऑल इंडिया लोको रनिंग स्टाफ एसोसिएश का कहना है कि सालों से वह सिर्फ इतना मांग रहे हैं कि उनकी ड्यूटी मानव शरीर की क्षमता के हिसाब से तय की जाए.

पायलट बताते हैं कि कई बार उन्हें 10 से 12 घंटे लगातार काम करना पड़ जाता है. लंबी रात की ड्यूटी, ओवरटाइम और बिना तय आराम के लगातार ट्रिप्स उन्हें मानसिक और शारीरिक थकान दे देती हैं. उनका तर्क है कि थका हुआ लोको पायलट न सिर्फ अपनी सुरक्षा बल्कि हजारों यात्रियों की जा/न जोखिम में डाल देता है.