इंडिगो की ‘Sail into 2026’..₹1 में शिशु की हवाई यात्रा के साथ सस्ते टिकट

अगर आप कहीं घूमने-फिरने का प्लान बना रहे हैं कम समय औऱ कम कीमत में आप यह कर कर सकते है क्योंकि इंडिगो एयरलाइन आपके लिए बड़ी खुशखबरी लेकर आया है. एयरलाइन ने अभी-अभी एक धमाकेदार ऑफर लॉन्च किया है जिसका नाम है “Sale Into 2026”. इस सेल में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों रूट्स पर टिकट बहुत सस्ते मिल रहे हैं. यानी एयरलाइन से अब दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु, गोवा या फिर दुबई, बैंकॉक, सिंगापुर जैसे विदेशी शहरों तक जाना काफी आसान और सस्ता हो सकता है. इंडिगो ने ये ऑफर सीमित समय के लिए रखा है.

 

इंडिगो एयरलाइन ने अपने यात्रियों के लिए शानदार न्यू ईयर सेल ‘Sail into 2026’ की घोषणा कर दी है। इस सेल में सिर्फ बड़े यात्रियों के लिए ही नहीं, बच्चों के लिए भी खास ऑफर रखा गया है। फायदा उठाने के लिए यदि आप आप बुकिंग सीधे IndiGo के डायरेक्ट चैनल जैसे वेबसाइट या ऐप के जरिए करते हैं, तो 0–24 महीने के शिशु सिर्फ ₹1 में यात्रा कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए नियम यह की उम्र साबित करने वाले डॉक्यूमेंट जैसे जन्म प्रमाण पत्र, हॉस्पिटल डिस्चार्ज पेपर, वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट या पासपोर्ट चेक-इन के समय दिखाना अनिवार्य है। बिना इस प्रमाण के शिशु के टिकट के लिए पूरी राशि देनी होगी।

 

16 जनवरी, 2026 तक IndiGo की न्यू ईयर सेल बुकिंग के लिए खुली

13 जनवरी से 16 जनवरी, 2026 तक IndiGo की न्यू ईयर सेल बुकिंग के लिए खुली रहेगी। इसके तहत यात्रियों को घरेलू उड़ानों के लिए ऑल-इन्क्लूसिव वन-वे किराया 1499 रुपये से और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए 4499 रुपये से शुरू हो रहा है। प्रीमियम इंडिगोस्टेच फ्लाइट्स चुनिंदा घरेलू रूट्स पर सिर्फ 9999 रुपये से उपलब्ध हैं। ये किराए यात्रियों को सस्ते में सुरक्षित और आरामदायक सफर का एक्सपीरिएंस देते हैं।

 

यात्रियों के लिए बुकिंग करना बेहद आसान है। आप इंडिगो की आधिकारिक वेबसाइट, मोबाइल ऐप, AI-पावर्ड असिस्टेंट 6ESkai, WhatsApp नंबर +91 70651 45858 या चुनिंदा ट्रैवल पार्टनर वेबसाइट और ऐप्स के जरिए टिकट बुक कर सकते हैं।

 

इसके साथ ही इंडिगो ने कई ऐड-ऑन सेवाओं पर भी छूट दी है. कुछ सेलेक्टेड 6E ऐड-ऑन पर 70% तक की छूट मिलेगी, प्री-पेड एक्स्ट्रा बैगेज पर 50% तक की छूट, सीट सिलेक्शन पर 15% तक की छूट मिल रही है तो अब सोचना क्या आप भी इसका  फायदा उठाए और लाभ पायें।