भारत की महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर 2025 को इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवा लिया।
बेटियों की क्रिकेट के मैदान में यह पहली जीत है। हरमनप्रीत कौर की अगुआई वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए
रविवार को वनडे विश्व कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 53 रन से रौंद दिया। भारतीय बेटियों ने यह साबित कर दिया कि वे किसी से कम नहीं हैं।
फाइनल में साउथ अफ्रीका को हराकर भारत ने विश्व चैंपियन बनने का सपना साकार किया।
यह जीत भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए एक ऐतिहासिक पल थी, और हर भारतीय के चेहरे पर गर्व की झलक थी।
हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, ऋचा घोष और उनकी टीम के आंसू इस जीत की गवाही दे रहे थे। भारतवासियों के दिलों में यह जीत अमर हो गई।
वही भारतीय बेटियों की इस जीत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने टीम को बधाई दी, वहीं साथ ही गृहमंत्री अमित शाह ने भी टीम की जीत पर ट्वीट किया।
भारतीय क्रिकेट के स्टार, रोहित शर्मा ने स्टेडियम में रहकर टीम को सपोर्ट किया और बधाई दी। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी भारत की जीत की सराहना की।
रात में पूरे देश में उत्सव का माहौल
इस जीत के बाद पूरे देश में उत्सव का माहौल रहा. कई स्थानों पर लोगों ने पटाखे फो/ड़कर और झंडे लहराकर टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक सफलता
पर अपनी अपार खुशी और गर्व व्यक्त किया. यह जीत भारतीय खेलों में महिला शक्ति के बढ़ते दबदबे का प्रतीक बन गई है.
Top Tags