सोमवार को शिव पूजा से मिलेगा सुख-समृद्धि

सोमवार का दिन भगवान शिव की पूजा के लिए जाना जाता है. माना जाता है सोमवार की पूजा चंद्र देव से जुड़ा होने के कारण इस दिन विधिवत पूजा करने से मानसिक शांति, सुख-समृद्धि और शिव कृपा प्राप्त होती हैं. मान्यता है अगर भक्त सोमवार को सच्चे मन से पूजा करें तो उसे मनचाहा वरदान प्राप्त होता है. साथ ही भगवान शिव और माता पार्वती का आशीर्वाद भी मिलता है. कहा जाता है  सोमवार को भगवान शिव जल्दी प्रसन्न होते है. इस दिन पूजा करने से मानसिक तनाव कम होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा आती है इस दिन भक्त व्रत रखकर और जलाभिषेक कर पूजा करते हैं.

भगवान शिव की पूजा करने से परिवार में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहती है. ऐसे में कर्ज और आर्थिक स्थिति जैसी परेशानी से भी मुक्ति मिलती है. नौकरी और कुंवारी कन्या के विवाह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं. चंद्रमा दोष से मुक्ति पाने के लिए भी यह व्रत बेहद खास माना जाता है. सोमवार के दिन पूजा में बिल्व पत्र, अक्षत, चंदन, धतूरा और आक के फूल शामिल किया जाएं तो इससे भगवान शिव प्रसन्न होते हैं. साथ ही भक्तों को मनोवांछित फल देते हैं.  सोमवार को शिव चालीसा या रुद्राष्टक का पाठ करें. शिवजी की आरती गाकर पूजा करें. भगवान शिव को सफेद मिठाई या मिश्री का भोग लगाकर जरूरतमंदों को दान करें। इसके साथ सोमवार को शिवलिंग पर जल चढ़ाने से भगवान शंकर जल्दी प्रसन्न होते है।

शिवलिंग अभिषेक की सही विधि

सोमवार को जल्दी सुबह उठे, नहाने के बाद साफ कपड़े पहन कर सबसे पहले शिवलिंग पर शुद्ध जल अर्पित करें. इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से बने पंचामृत से अभिषेक करें. अंत में फिर से साफ जल चढाएं. इसके बाद  शिवलिंग पर चंदन या भस्म लगाएं. बेलपत्र अवश्य चढाएं. ध्यान रखें कि बेलपत्र का चिकना भाग शिवलिंग को स्पर्श करे. धतूरा या आक का फूल भी अर्पित किया जा सकता है. तुलसी पत्र, हल्दी और कुमकुम शिवलिंग पर न चढाएं. धूप और दीपक जलाकर वातावरण को पवित्र करें.

भगवान शिव को फल, मिश्री या मिठा मेवा का  भोग लगाएं. कपूर या घी के दीपक से आरती करें. अंत में क्षमा प्रार्थना करें और प्रसाद ग्रहण करें और सभी में बाटें।