IAS एच. राजेश प्रसाद अब होंगे चंडीगढ़ के चीफ सेक्रेटरी

एच. राजेश प्रसाद को चंडीगढ़ का नया चीफ सेक्रेटरी  नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे जम्मू कश्मीर में पावर डेवलपमेंट डिपार्टमेंट के प्रिसिंपल सेक्रेटरी के पद पर भी कार्य कर चुके है.

कनार्टक में 1 जून 1967 को जन्में आईएएस अधिकारी एच राजेश प्रसाद ने शिक्षा और प्रशासनिक सेवाओं में अहम् उपलब्धियां भी हासिल की है। उन्होंने बी कॉम की पढ़ाई के बाद एलएल बी की डिग्री भी हासिल की है।  इसके बाद इग्नू और पांडूचेरी यूनिवर्सिटी से फाइनेंस और पब्लिक मैनेजमेंट में एमबीए भी किया है

इन्होंने अपने करियर की शुरुआत अरुणाचल प्रदेश से की है इसके बाद साउथ दिल्ली के डिप्टी कमिश्र्नर भी रहें है. दिल्ली के शिक्षा विभाग और शहरी विकास में प्रिसिपल सेक्रेटरी के तौर पर भी इन्होंने अपनी सेवाएं दी है, रिपोर्ट न्यूज पीडीया 24