महाशिवरात्रि हिन्दू धर्म में एक अत्यंत पवित्र और शुभ पर्व है, 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि मनाई जाएगी। इस दिन व्रत भगवान शंकर की पूजा, व्रत और रुद्राभिषेक और रात्रि जागरण का विशेष महत्व माना जाता है। महाशिवरात्रि भगवान शिव की पूजा का सबसे बड़ा दिन माना जाता है। कहते हैं इस दिन विधि-विधान से की गई शिव पूजा जीवन के सारे कष्टों को दूर कर देती है। शिवरात्री को लेकर विभिन्न मान्यताएं है धार्मिक मान्यताओं अनुसार ये शिवरात्रि इसलिए खास होती है क्योंकि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था। तो वहीं कुछ कथाओं अनुसार महादेव शिवलिंग के रूप में प्रकट इसी दिन हुए थे। इसी कारण से इस शिवरात्रि पर शिवलिंग की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।
शिवरात्री पर भगवान शंकर को कैसे खुश करें आइए जानते है
महाशिवरात्रि पर सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें और इसके बाद स्वच्छ कपड़े पहनें।
संभव हो तो इस दिन सफेद या हल्के रंग के कपड़े पहनें।
घर के मंदिर की सफाई करें।
इसके बाद मंदिर में घी का दीपक जलाएं और हाथ में जल लेकर व्रत और पूजा का संकल्प लें।
फिर भगवान शिव का ध्यान करते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जाप करें।
मंदिर जाए और शिवलिंग की पूजा करें
पहले शिवलिंग पर पंचामृत अर्पित करें।
शिवलिंग का जल, दूध, दही, शहद और घी से अभिषेक करें। आप ये काम घर पर या मंदिर में कहीं भी कर सकते हैं।
इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, भांग, आक के फूल और सफेद पुष्प चढ़ाएं। अगर घर पर शिवलिंग नहीं है तो भगवान की प्रतिमा पर ये सब चीजें अर्पित करें।
शिव चालीसा का पाठ जरूर करें। साथ ही महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें।
इस दिन शिव परिवार की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है इसलिए भगवान शिव के साथ माता पार्वती, गणेश जी, कार्तिकेय और नंदी की पूजा भी अवश्य करें।
भगवान को भोग लगाएं और उनकी आरती करें प्रसाद सभी में बांटे।
व्रत के दौरान फलाहारी चीजों का सेवन कर सकते हैं।
Top Tags