गृहमंत्री शाह का हरियाणा दौरा: रोहतक में साबर डेयरी प्लांट का उद्घाटन

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह रोहतक पहुंचे हैं।

उन्होंने रोहतक की महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में साबर डेयरी के 325 करोड़ की लागत से तैयार हुए नए प्लांट का उद्घाटन किया।

इस दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ अन्य केंद्रीय मंत्री मौजूद रहे।

साबर डेयरी का रोहतक के आईएमटी में पहले से प्लांट हैं।

अब नया प्लांट लगाया गया है, जिसको लेकर कहा जा रहा कि यह देश का छाछ, दही व योगर्ट का सबसे बड़ा प्लांट होगा।

इसमें दही की उत्पादन क्षमता 150 मीट्रिक टन, छाछ की तीन लाख लीटर, योगर्ट व मिठाई की 50-50 लाख मीट्रिक टन प्रतिदिन रहेगी।

गृह मंत्री रोहतक से सीएम नायब सैनी के साथ कुरुक्षेत्र पहुंचने के बाद 3 बजे मेला ग्राउंड में रैली को संबोधित करेंगे।

यहां तीन नए आ/परा/धिक कानूनों (भारतीय न्याय संहिता, भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता और भारतीय साक्ष्य अधिनियम) पर आधारित 5 दिवसीय प्रदर्शनी का उद्घाटन होगा।

प्रदर्शनी में कानूनों से जुड़े परिवर्तनों, उपलब्धियों और सकारात्मक परिणामों को दर्शाने के लिए 10 स्टॉल लगाए गए हैं।

इनमें पुलिस कंट्रोल रूम, थाना, अस्पताल का पो/स्टमॉ/र्टम, कोर्ट, लैब, जेल आदि विभागों की मॉडल प्रदर्शनी शामिल है।

इस मौके पर अमित शाह ने कहा इस डेयरी प्लांट से उत्तर भारत में सप्लाई होगी इससे आय बढेगी और इसको आने वाले समय में 75 हजार डेयरी समितियां बनाई जाएंगी।

इसके साथ ही गृहमंत्री ने कहा आने वाले दिनों में हम डेयरी के प्लांट को निर्माण की दृष्टि से भी आत्मनिर्भऱ बनाएंगे। प्लांट का काम हम तीन गुना स्तर पर करेंगे ।

डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ किसानों की समृद्धि बढ़ाने और पोषण का एक मजबूत स्रोत है।