दिवाली से पहले Gold के हाई रेट : जानिए पंजाब में आज के ताज़ा रेट

दिपावली आने को बस कुछ ही  दिन बचें है ऐसे में कई लोग शुभ के लिए सोने की खरीदारी करते है चाहें वो देश का कोई भी कोना ही क्यों ना हो । वहीं सोने का भाव कम होने का नाम ही नहीं ले रहा हैं।  आज 16 अक्टूबर 2025 को फिर सोना ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। त्यौहारी सीजन में सोने की कीमतें रुकने का नाम नहीं ले रही है। सोने चांदी के दाम तो आम जनता की पहुंच से दूर ही होते जा रहे हैं। कहां आम जनता इस इंतजार में बैठी है कि मेटल्स की कीमतों में थोड़ी गिरावट हो और कहां कीमतें आसमान छूटी जा रही है

 

आज भारत में 24 कैरेट गोल्ड रेट 1,20,780 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंचें

 

दिवाली और धनतेरस से पहले सोने-चांदी की कीमतें  सोने की कीमतें अब सातवें आसमान पर पहुंच गई हैं. देश में गोल्ड के दाम लगातार नए रिकॉर्ड बना रहे हैं, और अब तो 24 कैरेट सोना 1.3 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब पहुंच गया है. अगर आप आने वाले दिनों में सोना खरीदने की सोच रहे हैं, तो ये जानना जरूरी है कि आज के भाव कहां तक पहुंच गए हैं.

 

 

MCX पर सोने-चांदी का ताजा रेट

गुरुवार, 16 अक्टूबर को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर दिसंबर डिलीवरी वाला सोना 1,28,395 रुपये प्रति 10 ग्राम के नए ऑल-टाइम हाई पर पहुंच गया. वहीं फरवरी और अप्रैल डिलीवरी वाले कॉन्ट्रैक्ट्स ने भी 1,29,368 रुपये और 1,30,839 रुपये प्रति 10 ग्राम तक का स्तर छुआ.

सुबह 10:03 बजे (IST) तक सोना 128,163 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था, जो पिछले दिन से करीब 953 रुपये या 0.75% ज्यादा था.

वहीं चांदी ने भी तेजी दिखाई और MCX पर 1 किलो चांदी का भाव 1,64,571 रुपये रहा, जिसमें 2365 रुपये यानी 1.46% की बढ़त दर्ज की गई.

 

इंटरनेशनल मार्केट में भी चमका गोल्ड

दुनियाभर में भी सोने का जलवा जारी है. इंटरनेशनल मार्केट में स्पॉट गोल्ड $4,241.77 प्रति औंस के नए रिकॉर्ड हाई पर पहुंच गया, जबकि अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स दिसंबर डिलीवरी के लिए 1.2% बढ़कर $4,253.70 प्रति औंस पर ट्रेड कर रहे थे.

चांदी की बात करें तो स्पॉट सिल्वर $53.17 प्रति औंस पर रही और इस हफ्ते की शुरुआत में $53.60 का रिकॉर्ड हाई छू चुकी है.

 

 

पंजाब में सोने का भाव

अब बात कर लेते है पंजाब की तो 16 अक्टूबर, 2025 को पंजाब में सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट के लिए लगभग ₹134,150 और 22 कैरेट के लिए लगभग ₹123,588 है

 

 

लुधियाना में पिछले 10 दिनों में सोने के दाम

लुधियाना में आज 16 अक्टूबर को सोने की कीमत 1,29,600 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट है. पिछले 10 दिन में लुधियाना में सोने की कीमतें 128510 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट से 1,29,600 रुपये प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट हुई हैं.

हर जगह की कीमतों में थोड़ा अंतर रहता है जिसका कारण है वहां की मांग इसिलिए ये मान कर चलिए की थोड़ा अंतर तो आयेगा ही क्योंकि पल पल में रेट ऊपर हो रहे हैं।