हरियाणा राज्यसभा चुनाव: पूर्व CM हुड्डा ने पांचों विधायकों से इस्तीफा मांगा

हरियाणा में राज्यसभा की दो सीटों पर सोमवार को हुए चुनाव में एक सीट भाजपा और दूसरी सीट कांग्रेस ने जीत ली। कांग्रेस हारते हारते बच गई वही भाजपा उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत  हासिल की जो पहले से तय थी,  लेकिन कांग्रेस उम्मीदवार कर्मवीर बौद्ध को जीत के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। उन्होंने भाजपा समर्थित निर्दलीय उम्मीदवार सतीश नांदल को हराया ।

पूर्व CM भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने पांचों विधायकों से इस्तीफा मांगा

हरियाणा में राज्यसभा चुनाव में मामूली अंतर से कांग्रेस ने दूसरी सीट पर जीत दर्ज की. हारते हारते जीत की बाजी मेें वोटिंग के दौरान कांग्रेस के पांच विधायकों ने क्रॉस वोटिंग कर दिए और भाजपा के पक्ष में वोट डाले. अब उनके इस गद्दारी से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने चंडीगढ़ में मंगलवार को क्रॉस वोट करने वाले पांच विधायकों से इस्तीफा मांग लिया.

विधानसभा में प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूर्व सीएम हुड्डा ने कहा कि “नैतिकता कहती है कि इन पांचों क्रॉस वोट करने वाले विधायकों को इस्तीफा दे देना चाहिए. हुड्डा ने कहा कि क्रॉस वोट करने वाले विधायक अपने हलके के लोगों के गद्दार हैं. इन पर अब विश्वास नही किया जा सकता, उन्होंने हाईकमान को क्रॉस वोटिंग करने वालों के नाम दिए हैं.

उधऱ, नतीजों के बाद हरियाणा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष रामकिशन गुर्जर ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया. रामकिशन गुर्जर नारायाणगढ़ से कांग्रेस विधायक शैली चौधरी के पति हैं. हालांकि, इस्तीफे की साफ वजह सामने नहीं आई है बतादें रामकिशन और शैली चौधरी की गिनती सांसद कुमारी सैलजा के करीबियों में होती है।