माता वैष्णो देवी के भक्तों के लिए खुशखबरी..मां के दर्शन के लिये चली स्पेशल ट्रेन

भारतीय रेलवे ने सर्दियों में फ्लाइट कैंसिल होने और यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच एक स्पेशल ट्रेन सेवा शुरू की गई है। केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने X  पर एक पोस्ट में बताया कि नॉर्दर्न रेलवे जम्मू और कश्मीर में पवित्र तीर्थस्थल पर जाने वाले श्रद्धालुओं की सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के लिए दो दिनों, 12 और 13 दिसंबर, 2025 को स्पेशल ट्रेन 04081/04082 चलाएगी।

ट्रेन नंबर 04081 नई दिल्ली से रात 11:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन दोपहर 12:00 बजे कटरा पहुंचेगी। यह सेवा अपने अंतिम गंतव्य पर पहुंचने से पहले पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू और शहीद कैप्टन तुषार महाजन उधमपुर सहित प्रमुख स्टेशनों पर रुकेगी